लाइव न्यूज़ :

सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मीडिया को विज्ञापन की आड़ में ‘‘दबाने’’ का प्रयास हो रहाः कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 26, 2019 14:58 IST

चौधरी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) ने मीडिया को विज्ञापन के भुगतान की व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप प्रदान किया है। इसका मकसद व्यवस्था में पारदर्शिता लाना बताया गया है। लेकिन इसके बहाने अनेक मीडिया वालों का विज्ञापन बंद कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के खिलाफ आवाज उठाते थे और कुछ ने राफेल मुद्दे को भी उठाया, की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के इस प्रयास के खिलाफ सभी को विरोध करना चाहिए।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अखबारों एवं मीडिया को वह विज्ञापन की आड़ में ‘‘दबाने’’ का प्रयास कर रही है और सभी लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान चौधरी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) ने मीडिया को विज्ञापन के भुगतान की व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप प्रदान किया है। इसका मकसद व्यवस्था में पारदर्शिता लाना बताया गया है। लेकिन इसके बहाने अनेक मीडिया वालों का विज्ञापन बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि अनेक अखबार और मीडिया, जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाते थे और कुछ ने राफेल मुद्दे को भी उठाया, की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के इस प्रयास के खिलाफ सभी को विरोध करना चाहिए।

चौधरी इस विषय पर अपनी बात को आगे जारी रखना चाहते थे लेकिन अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस पर कांग्रेस सदस्यों ने अपने स्थान से विरोध प्रकट किया। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी कुछ कहते देखा गया। कांग्रेस के ही शशि थरूर ने सरकार से तिरुवनंतपुरम में सुनने और बोलने की अशक्तता वाले लोगों के लिए संस्थान स्थापित करने के अपने वादे को पूरा करने की मांग की।

कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद अटारी सीमा से होने वाले कारोबार पर शुल्क बढ़ा दिया गया है जिससे कारोबारियों को काफी परेशानी पेश आ रही है। सरकार को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह