लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर का निलम्बन लिया वापस, पीएम मोदी पर टिप्पणी करने के कारण किए गए थे सस्पेंड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 18, 2018 22:41 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के निलंबन को वापस ले लिया है। खबर के अनुसार । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बयान जारी करके बात की जानकारी दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के निलंबन को वापस ले लिया है। खबर के अनुसार । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बयान जारी करके बात की जानकारी दी है। इस बयान में बताया गया है किकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिशंकर अय्यर की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बन को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आदेश दिया है।

 इसके मुताबिक, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की केंद्रीय अनुशासनात्मक कमिटी की उस अनुशंसा को मंजूर कर दिया है जिसमें मणिशंकर अय्यर की प्राथमिक सदस्यता से निलंबन को तत्काल प्रभाव से वापस लेने को कहा गया था।'

मणिशंकर ने गुजरात चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद मामला बढ़ने के बाद  पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिसंबर 2017 में निलंबित कर दिया गया था। गुजरात चुनाव के दौरान अय्यर ने मोदी के लिए 'नीच' शब्द का इस्तेमाल किया था। उस समय राहुल ने इस बात की जमकर निंदा की थी।

उन्होंने पीएम  मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था जिसकी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी निंदा की थी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। ऐसे नें अब उनका निलंबन वापस लिए जाने से कांग्रेस पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो सकते हैं। फिलहाल इस निलंबन रद्द करने के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी गई है।

टॅग्स :माणिक सरकारकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप