लाइव न्यूज़ :

पोस्टर में रेणुका दिखीं द्रौपदी, कांग्रेस ने पीएम मोदी और शाह को बताया कौरव

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 10, 2018 23:34 IST

पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कृष्ण के रूप में दिखाया गया, जबकि रेणुका चौधरी की तुलना द्रौपदी से की गई है, जिसमें चीर हरण करते हुए दिखाया गया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर तंज कस दिया था, जिसके बाद सियासी गर्मियां बढ़ गई थीं। इस बीच शनिवार (10 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कांग्रेस के जिला महासचिव हसीब अहमद ने पीएम मोदी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के खिलाफ पोस्टर जारी कर हमला बोला है, जिसमें पीएम मोदी की तुलना कौरवों से की गई है।

वहीं, पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कृष्ण के रूप में दिखाया गया, जबकि रेणुका चौधरी की तुलना द्रौपदी से की गई है, जिसमें चीर हरण करते हुए दिखाया गया है। साथ ही साथ महिला के अपमान की रक्षा करने के लिए राहुल गांधी को दिखाया गया है और पोस्टर पर लिखा कि 'रक्षमाम् राहुल गांधी'। इसके अलावा पोस्टर में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और प्रमोद तिवारी की तस्वीरों को भी जगह दी गई है। 

इधर, कांग्रेस ने पोस्टर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को धृतराष्ट्र के रूप में दिखाया गया है, जोकि सिंहासन पर बैठे हुए हैं। इस पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान रेणुका चौधरी के हंसने पर टिप्पणी की थी। उन्होने कहा था कि रामायण के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है। इससे पहले सदन में रेणुका मुखर होकर प्रधानमंत्री के भाषण पर असंतोष जता रही थीं। उन्होंने लगातार नारे लगाकर पीएम से असल मुद्दों पर बोलने को लेकर तेज आवाज में बोल रही थीं।

विपक्ष के हंगामे पर राज्यसभा के सभापति एम वैंकया नायडू ने रेणुका को खासतौर पर बैठने को कहा, लेकिन पीएम मोदी ने जवाबी तौर पर कहा था कि सभापति जी मेरी आपसे विनती है रेणुका जी से कुछ मत कहिए। रामायाण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज जाकर मिला है। इसके बाद पूरे सदन में सत्तापक्ष के सांसदों की हंसी छूट गई थी। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील