महाराष्ट्रः कर्नाटक रवाना होने से पहले कांग्रेस के बागी विधायक शिरडी मंदिर में साईं बाबा का लेंगे आशीर्वाद

By भाषा | Published: July 25, 2019 08:41 PM2019-07-25T20:41:08+5:302019-07-25T20:50:58+5:30

कर्नाटक में कांग्रेस बागी विधायकों के संयोजक ने कहा, ‘‘विधायक पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे और अभी पुणे जा रहे हैं। रात पुणे में गुजारने के बाद वे शुक्रवार को अहमदनगर के शिरडी में जाएंगे, जहां साई बाबा का आशीर्वाद लेंगे।’’

Congress rebel MLA will visit Sai Baba temple Shirdi tomorrow | महाराष्ट्रः कर्नाटक रवाना होने से पहले कांग्रेस के बागी विधायक शिरडी मंदिर में साईं बाबा का लेंगे आशीर्वाद

File Photo

कर्नाटक के बागी विधायक शुक्रवार को महाराष्ट्र में शिरडी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। वे उच्चतम न्यायालय में पेश होने के लिए नयी दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि विधायक बेंगलुरू के लिए रवाना होने से पहले साई बाबा का आशीर्वाद लेंगे।

सूत्रों ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कर्नाटक की राजधानी के लिए वे कब रवाना होंगे। बागी विधायकों के संयोजक ने कहा, ‘‘विधायक पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे और अभी पुणे जा रहे हैं। रात पुणे में गुजारने के बाद वे शुक्रवार को अहमदनगर के शिरडी में जाएंगे, जहां साई बाबा का आशीर्वाद लेंगे।’’

इस बीच, कर्नाटक कांग्रेस के बागी विधायक श्रीमंत पाटिल को चिकित्सकों ने जांच के लिए दोबारा शुक्रवार या शनिवार को आने के लिए कहा है। मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल से बुधवार को उन्हें छुट्टी मिली।

यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधुकर गायकवाड़ ने दी। पाटिल ने एंजियोप्लास्टी कराने से इंकार कर दिया। वह हृदय से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं। भाषा नीरज नीरज उमा उमा

Web Title: Congress rebel MLA will visit Sai Baba temple Shirdi tomorrow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे