लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में बदलाव शुरू, शक्ति सिंह गोहिल होंगे गुजरात इकाई के अध्यक्ष, दिल्ली-हरियाणा के प्रभारी बने बाबरिया, जानें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पर कौन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 9, 2023 20:00 IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को अपनी गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया।दीपक बाबरिया को दिल्ली एवं हरियाणा में पार्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। गोहिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे।

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 और कई राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में बदलाव शुरू हो गया है। राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल को गुजरातकांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लोकसभा सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी कांग्रेस अध्यक्ष और वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को दिल्ली एवं हरियाणा में पार्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोहिल और बाबरिया की नियुक्ति की। गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके गोहिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे।

कांग्रेस गुजरात के लिए जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी की सबसे बुरी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 182 में से सिर्फ 17 सीट पर जीत मिली थी।

हार के बाद राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी। गुजरात से ताल्लुक रखने वाले बाबरिया को गोहिल के स्थान पर हरियाणा और दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। वह पहले मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं।

कांग्रेस ने सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी और महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने अपने दो नेताओं मंसूर अली खान और पीसी विष्णुनाथ को तेलंगाना के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। 

टॅग्स :कांग्रेसमुंबईगुजरातमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?