लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा पर कांग्रेस ने उठाये सवाल, जानें क्या कहा

By शीलेष शर्मा | Updated: February 21, 2020 20:13 IST

कांग्रेस का मानना था कि अमेरिका द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में रखने से आईटी प्रोफेशन किसी प्रकार की कटौती का सामना ना करना पड़े.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को साफ करना चाहिए कि इस यात्रा के पीछे उसका क्या उद्देश्य है और वह इससे क्या हासिल करना चाहती है. आनंद शर्मा का मानना था कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते केवल खरीद-फरोख्त पर आधारित नहीं हो सकते.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा को लेकर गरमाये राजनीतिक माहौल में इस यात्रा को लेकर कांगे्रस ने सवाल खड़े कर दिए है. पार्टी ने पूछा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा का आयोजन कौन कर रहा है, जो स्वागत समिति बनाई गई है उसका अध्यक्ष कौन है, और इस पर होने वाला करोड़ों का खर्च आखिर कौन उठा रहा है.

पूर्व विदेश मंत्री आनंद शर्मा ने सरकार से यह भी पूछा कि क्या सरकार ने हाल की घटनाओं का संज्ञान लिया है जिसके तहत अमेरिका ने भारत को एक विकसित देश की श्रेणी में डालकर वह रास्ता खोल दिया है जिसके तहत अमेरिका जब चाहे काऊन्टर बिलिंग मेजर्स भारत पर लागू कर सकता है. जिसका सीधा असर भारत के कामगारों पर होगा. 

आनंद शर्मा का मानना था कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते केवल खरीद-फरोख्त पर आधारित नहीं हो सकते. भारत को चाहिए कि वह संयुक्त अनुसंधान रक्षा के क्षेत्र में संयुक्त रुप से करें, दोनों के बीच में इस बात पर भी साझेदारी हो कि दोनों देश मिलकर संयुक्त उत्पादन के क्षेत्रमें काम करे. लेकिन वर्तमान सरकार को देश की संप्रभुता, आत्मसम्मान और राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखना होगा, यह यात्रा केवल एक जनसंपर्क ईवेंट बनकर ना रह जाए.उन्होंने सरकार को सलाह दी कि अमेरिका के साथ मोदी सरकार एच-1 वीजा को लेकर उसका समाधान निकाले ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसमें कोई कटौती ना हो.

कांग्रेस का मानना था कि अमेरिका द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में रखने से आईटी प्रोफेशन किसी प्रकार की कटौती का सामना ना करना पड़े. यह भी सुनिश्चित करने की जरुरत है. पार्टी ने इस बात पर भी आपत्ति उठाई कि अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान विपक्ष के नेताओं, विधायकों को समारोह से बाहर रखा  गया है जो भारतीय संसदीय परंपराओं के अनुकूल नहीं है. सरकार को साफ करना चाहिए कि इस यात्रा के पीछे उसका क्या उद्देश्य है और वह इससे क्या हासिल करना चाहती है. 

टॅग्स :कांग्रेसडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण