लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के तीखे प्रहार पर भाजपा ने किया पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के आरोपों का दिया ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2022 12:02 IST

कांग्रेस जीएसटी, बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक हालात को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इन मुद्दों पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के सदन में विपक्ष को बोलने नहीं दिए जाने के आरोप पर भाजपा ने कहा कि यह सरासर झूठ हैकेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही सदन में चर्चा हुई थीयह नकली गांधी और नकली विचारधारा है इसलिए ऐसे बोलते हैंः संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी

नई दिल्लीः कांग्रेस जीएसटी, बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक हालात को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इन मुद्दों पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र की हत्या होते देख रहे हैं। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया।

कांग्रेस सांसद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता। राहुल गांधी के तीखे प्रहार को लेकर भाजपा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कांग्रेस नेता के आरोपों पर जवाब दिया।

 भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भी हम लोगों ने राहुल गांधी जी की प्रेस वार्ता देखी। राहुल गांधी घबराए और सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर जब चर्चा होती है तो वे आते नहीं है, सदन से बाहर चले जाते हैं। 

रविशंकर ने कहा- निर्मला जी ने विस्तार में बताया कि कोविड महामारी के बाद भी भारत की आर्थिक स्थिति दुनिया के कई बड़े देशो की तुलना में काफी अच्छी है। सबसे अधिक पूंजी निवेश हुआ है। कोविड महामारी के बावजूद 200 करोड़ मुफ्त वैक्सीन लगाई गई और 80 करोड़ लोगों को आज तक भोजन कराया जाता है।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने साफ झूठ बोला है। अभी 2 दिन पहले सदन में चर्चा हुई उसमें कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भाग लिया कि नहीं? निम्न स्तर के आरोप लगाए कि नहीं? राहुल गांधी ने ये झूठ क्यों बोला कि उनको बोलने नहीं दिया जाता है? ये देश को बताना जरूरी है।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि मौजूदा समय में देश की हर संस्था पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और संस्थाओं के स्व़तंत्र नहीं होने से विपक्ष के संघर्ष का वह असर नहीं दिख रहा जो दिखना चाहिए।

वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी नकली गांधी बताया और कहा कि यह महात्मा गांधी के वशंज नहीं है, यह नकली गांधी हैं। यह नकली गांधी और नकली विचारधारा है इसलिए ऐसे बोलते हैं। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए जोशी ने आगे कहा, जो लोग अपनी खुद की पार्टी में लोकतंत्र के बारे में यकीन नहीं रखते और जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया वे देश में लोकतंत्र के बारे में बात कर रहे हैं, यह हास्यास्पद है। भाजपा नेता ने कहा, जो भी हो रहा है वह भारत के कानून के तहत हो रहा है और उनको इसमें सहयोग करना चाहिए।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी द्वारा समन जारी किए जाने को लेकर प्रह्लाद जोशी ने कहा,  ईडी ने उन्हें इसलिए बुलाया क्योंकि वह उस कंपनी के CEO हैं। जोशी ने कहा कि अगर उनको बुलाया जा रहा है तो उन्हें सहयोग करना चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बुलाया गया था तब संसद का सत्र नहीं चल रहा था तब भी उन्होंने सहयोग नहीं किया था।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए