लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने रखा प्रस्ताव- प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ तीन घंटे के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' में हों शामिल, अमित शाह और स्मृति ईरानी को भी ले आएं

By भाषा | Updated: December 27, 2022 15:02 IST

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने साथ ही कहा कि भाजपा को झूठ फैलाने और आधारहीन बातें करने की बजाय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।

Open in App

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक हमलों को लेकर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित हैं क्योंकि ‘इससे मन के सारे विकार खत्म हो जाएंगे।’

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि सत्तापक्ष को राहुल गांधी और यात्रा को लेकर ‘झूठ फैलाने’ और आधारहीन बातें करने की बजाय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी यह यात्रा लोगों को जोड़ने, लोगों के मन से नफरत और ईर्ष्या मिटाने के लिए कर रहे हैं। मोदी जी से आग्रह है कि आप हाथ में तिरंगा लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन घंटे इस यात्रा में चलिए। मन से सारे विकार निकल जाएंगे।’’

'अमित शाह और स्मृति ईरानी को भी ले आएं प्रधानमंत्री'

वल्लभ ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप अपने साथ अमित शाह जी को लाइए और उन्हें सिर्फ 15 मिनट चलवाइए, स्मृति ईरानी को पांच मिनट के लिए चलने के लिए कहिए। इतने में भी उन्हें फायदा मिलेगा।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब हाथ में तिरंगा होगा और ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगेंगे तो आपके अंदर से नफरत, ईर्ष्या और द्वेष का भाव खत्म हो जाएगा। फिर आप लोग कंटेनर, टी-शर्ट, जूतों के बारे में बात करना छोड़ देंगे तथा यह सोचेंगे कि अर्थव्यवस्था में सुधार कैसे हो, रोजगार कैसे दिए जाएं।’’

वल्लभ ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अन्य नेता यह कहकर अटल बिहारी वाजपेयी का रोजाना अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ जबकि इन 70 वर्षों में छह साल वाजपेयी ने सरकार का नेतृत्व किया था।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसअमित शाहस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप