लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनावः युवाओं को 50 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण दूंगा, मांगा समर्थन, बिहार पहुंचे खड़गे, सबको साथ लेकर चलने का आश्वासन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2022 15:49 IST

Congress President's election: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश को एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस ने बहुत बलिदान किया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा चुनावी राजनीति के लिए नहीं कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे50 साल और उससे कम की युवाओं को 50 फीसदी चुनाव के सीटों पर आरक्षण दूंगा।जाति और हर समाज में शिक्षित और योग्य युवाओं की संख्या बड़ी तादाद में है। किसान, असंगठित कर्मचारी और पब्लिक सेक्टर को बचाने के लिए हम काम करने जा रहे हैं।

पटनाः कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी मंगलवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता को संबोधित करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मैं उम्मीदवार हूं।

खड़गे ने कहा कि अगर मुझे जनता की सेवा करने का मौका मिलता है तो मैं युवाओं को चुनाव लड़ने का मौका दूंगा। उन्होंने कहा कि 50 साल और उससे कम की युवाओं को 50 फीसदी चुनाव के सीटों पर आरक्षण दूंगा। उन्होंने अपने पक्ष में समर्थन मांगा। खड़गे ने कहा कि युवाओं को चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट मिले, इसके लिए वह पार्टी को लोगों को मनाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा का हर जाति और हर समाज में शिक्षित और योग्य युवाओं की संख्या बड़ी तादाद में है। इनमें काफी संख्या में महिलाओं को भी जगह दी जाएगी। इसके अलावा किसान, असंगठित कर्मचारी और पब्लिक सेक्टर को बचाने के लिए हम काम करने जा रहे हैं। खड़गे ने कहा कि मतदाताओं से मेरा उनसे अनुरोध है कि मुझे वोट दें।

राहुल गांधी और गांधी परिवार से कोई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का उम्मीदवार नहीं बनना चाहते हैं। यही वजह है कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अलग अलग राज्य में अलग-अलग समस्याएं हैं। मैं कोशिश करूंगा कि सभी समस्याओं को दूर कर सकूं। उन्होंने कि वह सबको साथ लेकर चलनेवालों में से हैं।

खड़गे ने सभी काग्रेसी नेताओं को यह भरोसा दिया कि अगर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वह सबको एक साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पार्टी नेतृत्व को लेकर सवाल उठाने पर खड़गे ने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा वह कहते हैं कि हमारी पार्टी में लोकतंत्र नहीं है। जबकि हमारी पार्टी में सारी प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

वहीं, हमारी पार्टी पर सवाल उठानेवाली भाजपा में रातों रात मुख्यमंत्री बदल जाते हैं, अध्यक्ष का एक्सटेंशन कर दिया जाता है। आरएसएस के इशारे पर सारे निर्णय होते हैं। इस दौरान गांधी परिवार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने कितना बड़ा त्याग किया है, यह सभी जानते हैं।

अगर हम उनसे कोई सलाह लेते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। खड़गे ने कहा कि देश को एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस ने बहुत बलिदान किया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा चुनावी राजनीति के लिए नहीं कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता अभियान पर मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं जब राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन के आऊंगा तो इस पर जवाब दूंगा। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसशशि थरूरसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप