लाइव न्यूज़ :

Congress Presidential Poll: 'जो भी पार्टी अध्यक्ष बनेगा वह नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में काम करेगा', अध्यक्ष के चुनाव पर बोले दिग्विजय सिंह

By रुस्तम राणा | Updated: September 29, 2022 21:20 IST

अध्यक्ष पद के चुनाव की दावेदारी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रत्येक पीसीसी प्रतिनिधि को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का अधिकार है। मैंने नेहरू-गांधी परिवार के साथ अपने नामांकन पर चर्चा नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कहा, मैंने नेहरू-गांधी परिवार के साथ अपने नामांकन पर चर्चा नहीं की उन्होंने खुलकर कहा- जो भी पार्टी अध्यक्ष बनेगा वह नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में काम करेगाउन्होंने कहा, नेहरू-गांधी परिवार हमारा नेता रहेगा

नई दिल्ली: शशि थरूर के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में दिग्विजय सिंह का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। वे 30 सितंबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन फार्म ले लिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं यहां (नामांकन) फॉर्म दाखिल करने के लिए हूं, और फिर मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए वापस आऊंगा।

अध्यक्ष पद के चुनाव की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीसीसी प्रतिनिधि को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का अधिकार है। मैंने नेहरू-गांधी परिवार के साथ अपने नामांकन पर चर्चा नहीं की है। मैंने एके एंटनी, खड़गे जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। यहां कांग्रेस नेता ने खुलकर कहा कि पार्टी का जो भी अध्यक्ष बनेगा वह नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में काम करेगा। 

उन्होंने कहा, नेहरू-गांधी परिवार हमारा नेता रहेगा। जो भी पार्टी अध्यक्ष बनेगा वह उनके नेतृत्व में काम करेगा। हमारी प्राथमिकता यह देखना है कि देश के हालात कैसे सुधरते हैं, देश को बंटने नहीं देंगे या संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे। 

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर भी दावेदार हैं। वह भी 30 सितंबर को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। हालांकि वह जी-23 के सदस्य हैं और यह समूह कांग्रेस में सुधारों की मांग के लिए प्रबल रहा है। इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों भी अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की थी। जबकि दिग्विजय सिंह गांधी परिवार के प्रति वफादार नेताओं में शुमार हैं। 

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए बीते 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है और 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है और चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित होंगे। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप