लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नौ जनवरी को किसान रैली को संबोंधित करेंगे

By भाषा | Updated: January 3, 2019 23:06 IST

किसानों के मुद्दों को मुखरता से उठाने और कांग्रेस शासित तीन राज्यों में किसानों की कर्ज माफी के लिये रैली में राहुल गांधी को धन्यवाद दिया जायेगा।

Open in App

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर में नौ जनवरी को किसान रैली को संबोंधित करेंगे।

राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद राहुल की यह पहली रैली होगी।

संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कहा कि राहुल गांधी जयपुर में नौ जनवरी को किसान रैली को संबोंधित करेंगे। रैली में हजारों किसान भाग लेंगे। रैली की योजना के बारे में आज मंत्रिमंडलीय समूह के साथ चर्चा की गई और रैली के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को मुखरता से उठाने और कांग्रेस शासित तीन राज्यों में किसानों की कर्ज माफी के लिये रैली में राहुल गांधी को धन्यवाद दिया जायेगा।

राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद किसानों को दो लाख रूपये तक के कर्ज माफी की घोषाणा की गई है। साथ ही नगर विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल के संयोजन में किसान फसली ऋण माफी के लिए पात्रता की शर्तों के निर्धारण तथा दिशा-निर्देशों के लिए मंत्रिगण एवं अधिकारियों की अन्तर्विभागीय समिति का गठन किया गया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?