लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पहुँचे अमेठी, 'शिव-भक्त' राहुल गांधी का समर्थकों ने किया 'बोल बम' के साथ स्वागत

By भाषा | Updated: September 24, 2018 19:53 IST

राहुल गांधी दो दिन तक अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में रहेंगे। अमेठी में जब सोमवार को राहुल पहुँचे तो कांविरयों ने उनका स्वागत किया।

Open in App

अमेठी (उप्र), 24 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज सोमवार को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में अनूठे ढंग से स्वागत किया गया। भगवान शिव भक्त कांवरियों के वस्त्र धारण किये हुये सैकड़ों समर्थकों ने 'बोल बम' का जयघोष लगाते हुए उनका स्वागत किया।

कांग्रेस अध्यक्ष हाल में कैलास मानसरोवर की यात्रा करके लौटे हैं। उनके समर्थकों ने आज फुरसतगंज में भगवान शिव का बड़ा होर्डिंग लगाया था और उसमें राहुल को शिवभक्त के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मोबाइल की तस्वीरों में कांग्रेस अध्यक्ष के माथे पर चंदन का लेप लगा दिखाया गया और उस पर लाल रंग से तिलक लगा हुआ है।

कैलास की यात्रा के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी के स्वागत में समर्थकों द्वारा लगाये गये पोस्टरों में उन्हें शिवभक्त के रूप में दिखाया गया है।

'शिव-भक्त' राहुल गांधी

गांधी आज सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे और सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं। वह जिले में पार्टी की विभिन्न कमेटियों के साथ बैठक के साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

अमेठी में आज उनका विशेष स्वागत कांवरियों ने किया। इसका आयोजन पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष इंद्रपाल माली ने किया था जो कि इलाके की कांवरिया संगठन के अध्यक्ष भी हैं। पूरे जिले में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'शिव भक्त राहुल गांधी’ का स्वागत है जैसे अनेक होर्डिंग लगाये हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की संभावनाओं के बीच राहुल के इस अमेठी दौरे का महत्व काफी बढ़ गया है।

टॅग्स :राहुल गांधीउत्तर प्रदेशअमेठीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील