लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव : मुरैना में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने ऐसे उतारी पीएम मोदी की नकल, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: October 16, 2018 18:11 IST

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।  कांग्रेस के एक नेता केशव पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अमेठी से 48 वर्षीय सांसद राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में अपने दौरे के पहले दिन सोमवार को दतिया और डबरा में चुनावी सभाएं कीं।

Open in App

मंगलवार (16 अक्टूबर ) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर हैं।आज उनका प्रदेश में दूसरा दिन था।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह फोर्ट क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे में माथा टेका। राहुल गांधी ने मुरैना में जनसभा को संबोधित किया।

यहां राहुल गांधी ने सभा संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की नक़ल उतारी। इसके बाद से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे राहुल पीएम मोदी की नक़ल कर रहे हैं। 

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।  कांग्रेस के एक नेता केशव पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अमेठी से 48 वर्षीय सांसद राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में अपने दौरे के पहले दिन सोमवार को दतिया और डबरा में चुनावी सभाएं कीं।  बीती रात उन्होंने ग्वालियर में रोड शो किया और यहां होटल में ही रात्रि विश्राम किया।  इसके अलावा वह, कल रात को यहां स्थित मोती मस्जिद भी गए। 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आज यहां फोर्ट क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे में माथा टेका और फिर वह यहां से हेलीकॉप्टर से श्योपुर जायेंगे।  पांडे के अनुसार, श्योपुर जिले में राहुल एक आम सभा को संबोधित करेंगे और फिर वह मुरैना जिले के सभलगढ़ और जौरा तहसील जायेंगे।  उन्होंने बताया कि राहुल मुरैना से जौरा तक 42 किलोमीटर लम्बा रोड शो भी करेंगे।  इसके बाद शाम छह बजे तक वह हेलीकॉप्टर से ग्वालियर हवाई अड्डा पहुंचेंगे।  (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील