लाइव न्यूज़ :

'जहरीला साँप': कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी के लिए मांगी माफी

By रुस्तम राणा | Updated: April 27, 2023 18:51 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, उसका गलत अर्थ निकाला गया हो और किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं उसके लिए विशेष खेद व्यक्त करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने कहा, किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं उसके लिए विशेष खेद व्यक्त करूंगाबोले- किसी व्यक्ति के बारे में बोलने या किसी को आहत करने का मेरा इरादा कभी नहीं थाउन्होंने कालाबुरागी में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को 'जहरीला साँप' बताया था

बेंगलुरु:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम मोदी के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कर्नाटक राज्य के कालाबुरागी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को 'जहरीला साँप' बताया था, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने उनसे इस विवादित टिप्पणी के लिए माफी की मांग की थी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी सफाई में यह कहा था कि वह पीएम मोदी के लिए ऐसा नहीं बोल रहे थे बल्कि बीजेपी के लिए कह रहे थे। 

खड़गे ने कहा, अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, उसका गलत अर्थ निकाला गया हो और किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं उसके लिए विशेष खेद व्यक्त करूंगा। एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, हमारे बीच वैचारिक मतभेद हैं। आरएसएस-भाजपा की विचारधारा जहरीली है। लेकिन उन्होंने (भाजपा) इसकी तुलना प्रधानमंत्री से की और दावा किया कि मैंने उनके बारे में टिप्पणी की। किसी व्यक्ति के बारे में बोलने या किसी को आहत करने का मेरा इरादा कभी नहीं था। 

दरअसल, कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कालाबुरागी में चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में खड़गे ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को 'जहरीला साँप' बताया है। एएनआई ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्थानीय भाषा में कहते नजर आ रहे हैं कि पीएम मोदी 'जहरीले सांप' की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। लेकिन यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मर जाएंगे।   

 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJPकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?