लाइव न्यूज़ :

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

By अनिल शर्मा | Updated: September 30, 2022 14:44 IST

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शशि थरूर ने कहा, मैें खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शशि थरूर ने पार्टी मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को उनके कार्यालय में अपना नामांकन पत्र सौंपा चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

नयी दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को उनके कार्यालय में अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले थरूर ढोल-नगाड़े की थाप के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) मुख्यालय पहुंचे। नामांकन दाखिल करने से पहले थरूर ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शशि थरूर ने कहा, मैें खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।  शशि थरूर ने बताया कि उनको 50 लोगों ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा 60 होगा क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल करेंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है। 

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुके अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन के नामांकन दाखिल करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव का लाभ पूरी कांग्रेस को मिलेगा। हमें इस बात की बहुत खुशी है। वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पार्टी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा नामांकन दाखिल करने के निर्णय का स्वागत किया है। हुड्डा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वे चयनित होंगे। भूपिंदर सिंह और मैंने प्रस्तावक के तौर पर उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। 

वहीं  झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, मैंने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। पार्टी नेताओं का जो भी निर्णय होगा उसका सम्मान करेंगे। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने कहा था कि वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और देश  देख रहा है कि एक किसान का बेटा जिसे भारतीय वायु सेना के साथ सेवा करने का अनुभव है, राज्य सरकार में मंत्री और झारखंड विधानसभा के उपनेता के रूप में चुना गया है, वह भी एआईसीसी के पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। 

गौरतलब है कि अशोक गहलोत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपने सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। वहीं खबर है कि कांग्रेस के जी-23 समूह का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल करेगा।

 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप