लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र तैयार किया : प्रियंका

By भाषा | Updated: November 1, 2021 10:09 IST

Open in App

लखनऊ, एक नवंबर कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र तैयार किया है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने इसे समझते हुए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।’’ उन्होंने इसी ट्वीट में घोषणा पत्र में शामिल कुछ वादों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। साथ ही प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का प्रबंध होगा।"

प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी टैग की, जिसमें महिलाओं को लेकर कई वादों का जिक्र है। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपए मानदेय देने, नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन देने और उत्तर प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश भर में 75 दक्षता विद्यालय खोलने के वादे शामिल हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस का खोया जनाधार वापस दिलाने की कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी अपने चुनाव अभियान के दौरान खास तौर पर महिलाओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। इससे पहले, वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीट पर महिला उम्मीदवार उतारने के ऐलान के साथ-साथ छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की भी घोषणा कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए