लाइव न्यूज़ :

फेसबुक डाटा लीक: कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 29, 2018 08:24 IST

कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका स्कैंडल में कांग्रेस लगातार फंसती जा रही है. बीजेपी द्वारा इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगने के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली(29 मार्च): कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका स्कैंडल में कांग्रेस लगातार फंसती जा रही है। इस मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। वहीं, बीजेपी मामले को आगे बढ़ाने में कोई कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है। बीजेपी द्वारा इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगने के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं।

कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कांग्रेस की मुसीबतें और बढ़ाने वाला है। सामने आए वीडियो में अगर देखा जाए तो  कैम्ब्रिज एनालिटिका के निलंबित सीईओ अलेक्जेंडर निक्स के लंदन ऑफिस के दीवार पर कांग्रेस पार्टी का निशान 'हाथ' टंगा दिख रहा है। 

डाटा चोरी मामलाः मोदी सरकार ने फेसबुक को नोटिस किया जारी, सात अप्रैल तक मांगा जवाब

अब नए खुलासे के अनुसार कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर दीवार पर चिपका दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के लगे इस पोस्टर के बाद अब कांग्रेस का एलेक्सजेंडर निक्स के साथ रिश्ते की चर्चा और जोर पर हो गई है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस शुरू से दावा कर रही है कि उसके और कैम्ब्रिज एनालिटिका के बीच कोई संबंध नहीं है, लेकिन इस तस्वीर पर सफाई देना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

 लेकिन अब  यह पोस्टर एक वीडियो ग्रैब से निकाला गया है। यह वीडियो जर्नलिस्ट और टेक ब्लॉगर- जेमी बार्लेट द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंटरी में शामिल रहा है, इस डॉक्यूमेंटरी को पिछले साल रिलीज किया गया था। अब इस पोस्टर के आने के बाद कांग्रेस की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। वहीं, पोस्टर पर कांग्रेस के चुनावी सिंबल 'हाथ के पंजे' का निशान और डेवलपमेंट फॉर ऑल (सबका विकास ) का नारा लिखा हुआ है, कांग्रेस का यह पोस्टर डॉक्यूमेंटरी में 33 मिनट और 47 सेकेंड पर देखा जा सकता है।

स्मृति ईरानी ने साधा निशाना

इसी बीच  स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। स्मृति ने ट्वीट करके निशाना साधते हुए लिखा है कि क्या बात है राहुल गांधी, कांग्रेस का हाथ, कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ। वहीं, अभी तक कांग्रेस की ओर से इस पोस्टर पर कोई बयान नहीं आया है। 

टॅग्स :फेसबुककांग्रेसभारतीय जनता पार्टीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर