लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कभी साथ रहे कांग्रेस -जेडीएस में उपचुनाव से पहले दरार और बढ़ी, एचडी कुमारस्वामी बोले- बेंगलुरु के लिए कांग्रेस ठीक नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: October 15, 2020 08:10 IST

बेंगलुरु की राजराजेश्वरी (आर आर) नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के प्रत्याशियों ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किये।

Open in App
ठळक मुद्देएच डी कुमारस्वामी कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर चुनाव प्रबंधन की तैयारियों को देख रहे हैं उन्होंने कहा, “इस बार आर आर नगर में कांग्रेस पार्टी की योजना नहीं चलेगी।

बेंगलुरु: जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर चुनाव प्रबंधन की तैयारियों को देख रहे हैं और आर आर नगर में प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस बार आर आर नगर में कांग्रेस पार्टी की योजना नहीं चलेगी। उन्होंने दो बार यहां से जीतने के बावजूद कोई काम नहीं किया, अब वह मतदाताओं का सामना कैसे करेंगे?”

बेंगलुरु की राजराजेश्वरी (आर आर) नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के प्रत्याशियों ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किये। आर आर नगर सीट के लिए तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से एन मुनीरत्ना, कांग्रेस की तरफ से एच कुसुमा और जद (एस) से वी कृष्णमूर्ति उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के टिकट पर मुनीरत्ना, आर आर नगर से 2013 और 2018 में चुनाव जीत चुके हैं।

हालांकि पिछले साल उन्होंने कांग्रेस और जद (एस) के 15 विधायकों के साथ विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया। विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे और अब वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के एक दिन बाद नामांकन के लिए निकले जुलूस में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा भी उनके साथ रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद मुनीरत्ना ने अपनी जीत का भरोसा जताया। कांग्रेस की उम्मीदवार कुसुमा ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के साथ पर्चा दाखिल किया। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील