लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चलायेगी: डोटासरा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:13 IST

Open in App

जयपुर, 31 अक्टूबर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी 14 नवंबर से 29 नवंबर तक महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलायेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद डोटासरा ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी 14 नवंबर से 29 नवंबर तक महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलायेगी।

उन्होंने कहा कि ‘‘प्रदेशभर में 55-56 हजार बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ता जायेंगे, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर लगेंगे और आम जन को जागृत किया जायेगा कि मोदी सरकार मंहगाई रोकने में विफल हो गई है। जनजागरण अभियान प्रमुख रूप से महंगाई के विरूद्ध होगा।’’

डोटासरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल हो चुकी है और भाजपा केन्द्र में सरकार बनने के बाद पूरी तरह से ‘एक्पोज’ (बेनकाब) हो चुकी है।

धौलपुर और अलवर जिले के निकाय चुनाव परिणामों में कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो परिणाम आ रहे हैं, अब आगे आने वाले समय में ऐसे ही परिणाम पूरे देश में जहां भी कहीं चुनाव होंगे वहां देखने को मिलेंगे।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘केन्द्र में जो सत्ता बैठे हुए लोग संस्थाओं को खत्म करने का काम कर रहे है, लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहे हैँ.. यह सब देश के लोग देख रहे है.. मैं समझता हूं यह जो राजस्थान में परिणाम आ रहे है अब आगे आने वाले समय में ऐसे ही परिणाम आपको पूरे देश में जहां भी कोई चुनाव होंगे वहां देखने को मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अबकी बार मुद्दे आधारित सदस्यता देगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से 31 मार्च तक सदस्यता का जो कार्यक्रम दिया गया है उसके तहत कांग्रेस पार्टी एक नवम्बर से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान में एआईसीसी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी और विकास की योजनाओं के कारण लोग हमारे साथ खडे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सिर्फ राम का नाम लेती है रामराज्य का सिद्धांत हमने लागू किया। राजराज्य का अर्थ है जनकल्याण और विकास, उस पर हम काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वल्लभनगर और धरियावद, दोनों उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा, ‘‘अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई।’’

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, नेता एवं लोग मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी