लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस पार्टी खुद ही समस्याओं की जननी है': महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: April 8, 2024 18:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को देश की सभी समस्याओं की जननी कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, "लोगों के मुद्दों को हल करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की सभी समस्याओं की जननी है।"

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर एक जनसभा को संबोधित कियाइस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को देश की सभी समस्याओं की जननी कहकर संबोधित कियाउन्होंने आतंकवाद-नक्सलवाद के लिए भी देश की सबसे पुरानी पार्टी को जिम्मेदार बताया

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को देश की सभी समस्याओं की जननी कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, "लोगों के मुद्दों को हल करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की सभी समस्याओं की जननी है।"

यहां पीएम मोदी का आशय था कि आजादी के बाद से जो समस्याएं भारत में व्याप्त हैं उसके लिए कांग्रेस पार्टी ही जिम्मेदार है। पीएम मोदी ने कहा, आजादी से गिनती शुरू करें कि इसके लिए कौन जिम्मेदार था? समस्याओं को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, धर्म के आधार पर देश का बंटवारा? कश्मीर समस्या के लिए कौन जिम्मेदार? अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में देरी के लिए कौन जिम्मेदार? किस पार्टी के नेताओं ने भगवान राम के अस्तित्व पर उठाया सवाल?"

यहां तक की पीएम मोदी ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्याओं के लिए भी देश की सबसे पुरानी पार्टी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कांग्रेस के आड़े हाथों लेते हुए कहा, दशकों तक कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए आतंकवादियों को पनाह दी, कांग्रेस के कारण ही देश में नक्सलवाद की समस्या बेकाबू हुई...।" बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान की कमान अपने हाथों ले ली है और वह लगातार रैलियां कर कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं।  

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। सात चरणों में आम चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद 4 मई को नतीजे घोषित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा से उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह