लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती

By रुस्तम राणा | Updated: June 15, 2025 22:43 IST

सर गंगा राम अस्पताल ने अपने बयान में कहा, पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं।

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के हवाले से एएनआई ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और उनकी निगरानी की जा रही है। सर गंगा राम अस्पताल ने अपने बयान में कहा, पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं।

यह दूसरी बार है जब 78 वर्षीय नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 7 जून को, सोनिया गांधी को हिल स्टेशन में तबीयत बिगड़ने के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें टेस्ट और चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, टेस्ट करवाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने मीडिया से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें ‘मामूली समस्याओं’ के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया है।"

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील