लाइव न्यूज़ :

PM मोदी बदल रहे हैं लगातार गोल पोस्ट, राजीव गांधी पर टिप्पणी वाटरलू का युद्ध होगी साबित

By शीलेष शर्मा | Updated: May 8, 2019 08:04 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को जमकर मोदी पर हमला बोला. उसकी दलील थी कि हार मोदी को सामने नजर आ रही है, जिससे वह बौखला गए हैं. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मोदी अपना राजनीतिक संतुलन खो बैठे हैं, जिससे घटिया स्तर पर उतर चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज है. उसे जो फीडबैक मिल रहा है, उसके अनुसार देशभर में मोदी को चुनावी नुकसान उठाना पड़ सकता है. विपक्ष यह बताने से नहीं चूक रहा कि मोदी कैसे गोलपोस्ट बदल रहे हैं. कर्नल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मैंने जान हथेली पर रख कर जंग लड़ी और मोदी कहते हैं वीडिओ गेम खेल रहे थे.

लोकसभा चुनाव के अब केवल दो चरण बचे हैं, लेकिन चुनाव प्रचार की भाषा पर कोई लगाम नहीं लग रहा है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चुनावी चरण के बाद गोलपोस्ट बदलने में लगे हैं, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है. क्योंकि विपक्ष जो चुनावी रणनीति बनाता है, वह अगला चुनावी चरण आने तक बेमानी हो जाती है.कांग्रेस ने मंगलवार को जमकर मोदी पर हमला बोला. उसकी दलील थी कि हार मोदी को सामने नजर आ रही है, जिससे वह बौखला गए हैं. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मोदी अपना राजनीतिक संतुलन खो बैठे हैं, जिससे घटिया स्तर पर उतर चुके हैं.दरअसल, कांग्रेस मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज है. उसे जो फीडबैक मिल रहा है, उसके अनुसार देशभर में मोदी को चुनावी नुकसान उठाना पड़ सकता है. मोदी के गोलपोस्ट बदलने पर कांग्रेस ही नहीं सपा ,बसपा ,वामदल ,टीएमसी सहित तमाम विपक्षी दल मोदी पर हमलावर हैं.विपक्ष यह बताने से नहीं चूक रहा कि मोदी कैसे गोलपोस्ट बदल रहे हैं. चुनाव की शुरुआत मोदी ने सेना के जवानों के शौर्य से यह प्रचारित करते हुए कि उनके कारण ही सेना अपना शौर्य दिखा पाई. भाजपा के नेता सेना को मोदी की सेना बताने से भी पीछे नहीं रहे. बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर वोट मांगे,जिसकी सेना के पूर्व अधिकारियों ने कड़ी आलोचना की. कांग्रेस ने तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के कार्यकाल में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की सूची जारी कर दी.कर्नल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मैंने जान हथेली पर रख कर जंग लड़ी और मोदी कहते हैं वीडिओ गेम खेल रहे थे. ब्रिगेडियर गुरमीत कंवल ने ट्वीट किया कि गुरेज ब्रिग्रेड के कमांडर के रूप में हमको जो टॉस्क दिया, हमने उसे पूरा किया.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए