लाइव न्यूज़ :

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन: इंदौर में सूखी घास पर ‘‘हरा रंग’’ छिड़कने के वीडियो पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, भाजपा ने किया पलटवार, देखें क्लिप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2023 12:23 IST

इस मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि ‘‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की मेजबानी का बड़ा मौका हासिल करने वाले इंदौर को बेहद कम समय में सजाया-संवारा गया है और इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में सूखी घास पर ‘‘हरा रंग’’ छिड़कने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की तैयारियों में घटी इस घटना पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। ऐसे में इसका जवाब देते हुए भाजपा ने भी पलटवार किया है।

भोपाल:इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आयोजन के बीच एक चौराहे पर सूखी घास पर स्प्रे मशीन से कथित रूप से हरा रंग छिड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिये कांग्रेस के कई नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है। 

बीवी श्रीनिवास ने घटना का वीडियो शेयर कर उठाया है सवाल

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने रविवार को इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा,‘‘अकल्पनीय, अविश्वसनीय तस्वीरें.. प्रधानमंत्री के इंदौर दौरे के पहले इंदौर को हरा-भरा बनाने के लिए भाजपा सरकार ने घास को ही हरे रंग से रंग दिया। वाह शिवराज वाह!!’’ 

घटना पर इंदौर नगर निगम ने नहीं दिया है कोई जवाब

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी सोमवार को यहां 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करने वाले हैं। संबंधित वीडियो के बारे में इंदौर नगर निगम के अधिकारियों की प्रतिक्रिया कई प्रयासों के बावजूद नहीं मिल सकी है। 

भाजपा ने पलटवार किया है

इसबीच भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा,‘‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की मेजबानी का बड़ा मौका हासिल करने वाले इंदौर को बेहद कम समय में सजाया-संवारा गया है और इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।’’ सलूजा ने दावा किया कि जब भी देश में कोई अच्छा काम होता है, कांग्रेस खुश नहीं होती है।  

टॅग्स :इंदौरBJPकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर