लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ अब कांग्रेस ने किया 'भारत बंद' का ऐलान

By भाषा | Updated: September 6, 2018 19:09 IST

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर कर के जरिए 11 लाख रुपये की 'लूट' की है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 सितंबर:कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आगामी 10 सितंबर को 'भारत बंद' आहूत किया है 

पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 'भारत बंद' का समर्थन करें।

कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से आहूत 'भारत बंद' सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक होगा ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, 'आज देश का कोई वर्ग खुश नहीं है। मंहगाई की मार ने सबकी कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं। हिंसा का माहौल भी है। हर कोई परेशान है।' 

उन्होंने कहा, 'आज की बैठक में यह तय किया कि 10 सितंबर को भारत बंद होगा। यह सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक होगा ताकि जनता को दिक्कत नहीं हो। इसमें दूसरे विपक्षी दल भी साथ होंगे।' 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर कर के जरिए 11 लाख रुपये की 'लूट' की है।

उन्होंने कहा कि 'भारत बंद' का आह्वान किया गया ताकि सरकार पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और इन दोनों पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए दबाव बनाया जा सके।

सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, 'अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत ने विपक्षी पार्टियों से बात की है। सभी ने इसके समर्थन की बात की है।' 

पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने कहा, 'ज्यादातर विपक्षी पार्टियों से हमारी बात हुई है। ज्यादातर ने समर्थन किया है। तृणमूल कांग्रेस ने समर्थन की बात की है, लेकिन वह बंद में शामिल नहीं होगी। बसपा से अभी बात नहीं हुई है।' सुरजेवाला ने कहा, 'मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में पेट्रोल-डीजल पर कर लगाकर 11 लाख करोड़ रुपये कमाया। आम लोगों की जेब पर डाका डालकर जो पैसे निकाले गए वो किसके जेब में गए, मोदी जी बता नहीं रहे हैं।" 

उन्होंने कहा, ' मई, 2014 से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 210 फीसदी की बढ़ोतरी की। डीजल पर उत्पाद शुल्क 444 फीसदी बढ़ाया जा चुका है।मोदी सरकार पेट्रोल पर 28 रुपये और डीजल में 27 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है। गैस सिलेंडर को दोगुना कर दिया गया।

सुरजेवाला ने कहा, 'कल जेटली जी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत करने के लिए जादू की छड़ी नहीं है।'

टॅग्स :कांग्रेसपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप