लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस हिंदुओं का अपमान करने से कभी नहीं चूकती, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी है", अनुराग ठाकुर ने डीएमके सांसद सेंथिल कुमार के बयान पर हमला करते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 6, 2023 13:10 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को तीन राज्यों में चुनावी लड़ाई हारने वाली विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्दे:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना ठाकुर ने डीएमके सांसद द्वारा दिये 'गोमूत्र' वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है कांग्रेस पार्टी हिंदुओं, उत्तर भारतीयों और सनातन धर्म को अपमानित करने से कभी नहीं चूकती

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को तीन राज्यों में चुनावी लड़ाई हारने वाली विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला किया। भाजपा नेता ठाकुर ने हिंदी भाषी राज्यों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कांग्रेस के सहयोगी डीएमके सांसद सेंथिल कुमार पर जमकर निशाना साधा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अनुराग ठाकुर ने डीएमके सांसद द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी हिंदुओं, उत्तर भारतीयों और सनातन धर्म को अपमानित करने से कभी नहीं चूकती। क्या भारत जोड़ो यात्रा लोगों को एकजुट करने के लिए थी या उन्हें तोड़ने के लिए थी? चुनावी हार के बाद कांग्रेस  पार्टी दुर्व्यवहार पर उतर आई है।"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस की सोच बहुत स्पष्ट है। अब हार के बाद अब वो ईवीएम की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल वे हमारे देश की संस्कृति और पहचान को मिटाने की साजिश कर रहे हैं। कुछ लोग 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह के साथ खड़े हैं, लेकिन हम इस देश को विभाजित नहीं होने देंगे। उनके विचार हिंदुत्व और सनातन धर् का अपमान करने का है। कांग्रेस और उनका गठबंधन इंडिया सनातन धर्म को खराब बताने की कोशिश कर रहे हैं।"

इसके साथ ही ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में 'विभाजनकारी राजनीति' कर रही है। उन्होंने कहा, "जब जाति-आधारित राजनीति उनके लिए काम नहीं करती है तो वे उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन पैदा करते हैं। मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस भारत के लोगों के बीच विभाजन क्यों करती है?"

कांग्रेस द्वारा हार की जिम्मेदारी ईवीएम पर फोड़ने को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी हार के कारणों पर विचार नहीं करती है और ईवीएम मशीन को दोष देती रहती है।

उन्होंने कहा, "न तो उनके पास कोई नेता है, न ही कोई नीति है। कांग्रेस संवैधानिक संस्थानों में विश्वास नहीं करती है। हार स्वीकार करने के बाद वे कभी हार के कारण पर विचार नहीं करते हैं। वे ईवीएम को दोष देते रहते हैं और सनातन धर्म और हिंदुओं की आलोचना करते हैं।"

मालूम हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है और वह 2003 से ही ईवीएम से वोटिंग का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा था, "चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ईवीएम द्वारा मतदान का विरोध किया है। क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। यह मौलिक प्रश्न है, जिसे सभी राजनीतिक दलों को समझना होगा।"

टॅग्स :अनुराग ठाकुरकांग्रेसडीएमकेBJPविधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत