Congress MP Rahul Gandhi: कीर्तिनगर में लकड़ी कारीगरों से मिले राहुल गांधी, सोशल मीडिया मंचों पर साझा की तस्वीरें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2023 17:40 IST2023-09-28T17:38:42+5:302023-09-28T17:40:02+5:30
Congress MP Rahul Gandhi: दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की।

Congress MP Rahul Gandhi: कीर्तिनगर में लकड़ी कारीगरों से मिले राहुल गांधी, सोशल मीडिया मंचों पर साझा की तस्वीरें
Congress MP Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ सहित कई अन्य सोशल मीडिया मंचों पर साझा की।
Delhi | Congress MP Rahul Gandhi visits the furniture market at Kirti Nagar and interacts with carpenters there.
— ANI (@ANI) September 28, 2023
(Pictures: Congress) pic.twitter.com/Y0GuNgcWjo
इन तस्वीरों में वह लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात के साथ उनके औजार भी इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की।
ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।’’ राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी करने के बाद समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकातें कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की थी। ऐसी मुलाकातों का हवाला देते हुए कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब भी जारी है।
दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 28, 2023
ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर!
काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की। pic.twitter.com/ceNGDWKTR8
