लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के विशेष सत्र की मांग को लेकर राजभवन तक मार्च निकाला

By भाषा | Updated: February 4, 2021 20:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार नवंबर हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने बृहस्पतिवार को राजभवन के लिए मार्च निकाला। उनका दावा है कि राज्यपाल ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर मिलने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस विधायकों का कहना है कि वे राज्य की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं।

मार्च कर रहे विधायकों का नेतृत्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे थे।

राजभवन के नजदीक भारी सुरक्षा के बीच कांग्रेस विधायकों का मार्च निकला, विधायकों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी और किसानों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पहले ही अवरोधक के पास रोक दिया।

विधायकों के हाथों में जो तख्तियां ली थी उनपर लिखा था, ‘‘ अन्नदाता की बात सुनो, काले कानून वापस करो।’’ कांग्रेस विधायक अवरोधक के पास कुछ समय तक रुकने के बाद वापस लौट गए।

मनोहर लाल खट्टर की सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाना चाहती है , इसके बारे में हुड्डा ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इससे स्पष्ट होगा कि कौन सा विधायक जनता के साथ है और कौन सरकार के साथ।’’

हुड्डा ने दावा किया कि राज्य की भाजपा-जजपा सरकार हरियाणा की जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम विशेष विधानसभा सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल सत्यदेव नरायण आर्य से मिलना चाहते हैं ताकि किसानों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो सके।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है। इसके लिए विशेष सत्र होना चाहिए। जो विधायक सरकार का समर्थन कर रहे हैं उनमें भी असहमति की आवाज सुनाई दे रही है। वे लगातार सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं और किसानों का समर्थन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अविश्वास प्रस्ताव से स्पष्ट हो जाएगा कि कौन विधायक जनता के साथ है और सरकार के साथ है। सरकार अविश्वास प्रस्ताव से भयभीत है क्योंकि वह जानती है कि जनता विधायकों पर जनविरोधी सरकार के खिलाफ मतदान करने के लिए दबाव बनाएगी।’’

हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गत कई हफ्तों से समय मांग रही है लेकिन अभी तक समय नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कई बार हमे बताया गया कि वह स्वस्थ नहीं हैं जबकि अन्य समय कहा गया कि वह उपस्थित नहीं हैं।’’

सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के महत्व पर जोर देते हुए हुड्डा ने कहा, ‘‘ यह विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है कि वह जनता की आवाज राज्यपाल तक पहुंचाए एवं यह राज्यपाल का कर्तव्य है कि वह विपक्ष की आवाज सुनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो