लाइव न्यूज़ :

सनातन धर्म को लेकर डीएमके नेता के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन, कहा- "तमाम कुरीतियों के खिलाफ इंडिया बना..."

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2023 17:03 IST

सनातन धर्म के नाम पर देश में जो अराजकता का माहौल बनाया गया है। तमिलनाडु सरकार के मंत्री ने जो बात कही है वह बिल्कुल सही है।

Open in App

पटना: विपक्ष के नेताओं द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर देश में सियासत गर्म हो गई है। भाजपा समेत एनडीए के तमाम दल इस बात को कह रहे हैं कि विपक्ष सनातन धर्म को गाली देकर केंद्र की सत्ता तक पहुंचना चाह रहा है।

सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयान के बीच डीएमके के ही एक और नेता के. पोनमुडी स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि इंडिया गठबंधन की उत्पत्ति ही सनातन धर्म को खत्म करने के लिए हुआ है। के. पोनमुडी के इस बयान का बिहार कांग्रेस ने समर्थन किया है। 

कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा है कि के. पोनमुडी ने बिल्कुल सही बयान दिया है। पिछले 9 वर्षों से देश में मोदी मेड संविधान का लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा चलाए गए तमाम कुरितियों के खिलाफ इंडिया गठबंधन बना है।

सनातन धर्म के नाम पर देश में जो अराजकता का माहौल बनाया गया है। तमिलनाडु सरकार के मंत्री ने जो बात कही है वह बिल्कुल सही है। इसबीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है।

कौन क्या बोल रहा है इसका कोई मतलब नहीं है। भाजपा पहले हिंदू की बात करती थी अब सनातन की बात कर रही है। भाजपा शासित प्रदेशों में 1600 से ज्यादा मंदिर तोड़े गए। अपवाद संवाद नहीं हो सकता, किसी के व्यक्तिगत बयान से इंडिया गठबंधन सहमत नहीं हो सकता। वहीं भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि मंत्री के बयान से विपक्ष की मंशा साफ हो गई है।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी को खुश करने के चक्कर में घमंडिया गठबंधन के लोग देश के सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।

उनकी यह कोशिश घमिंडिया गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। मुगल और अंग्रेज जब सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो घमंडिया गठबंधन किस खेत की मूली है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग इस तरह की बयानबाजी से बाज आएं।

टॅग्स :इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)डीएमकेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए