लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने कहा- पृथ्वीराज चौहान सहित कई राजाओं ने इसलिए अपना राज खोया, क्योंकि वह शराब पीते थे, जताया खेद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 20:46 IST

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस सभी महान हस्तियों और नेताओं का सम्मान करती है। कुशवाह के बयान का गलत मतलब निकाला गया। उनका इरादा इन हस्तियों का अनादर करने का नहीं था, हालांकि अपने बयान के लिये वह माफी भी मांग चुके हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘कुशवाह ने युवा छात्रों के सामने अपने भाषण में हमारे इतिहास की महान हस्तियों का अपमान किया है।अब बाहर जाकर उनकी माफी मांगने के कोई मायने नहीं है, उन्हें अब स्कूल में जाकर माफी मांगनी चाहिये।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि पृथ्वीराज सिंह चौहान सहित कई राजाओं ने इसलिये अपना राज खोया क्योंकि वे शराब पीते थे।

हालांकि इस बात पर विवाद बढ़ने पर कांग्रेस विधायक ने शुक्रवार को अपने बयान के लिये खेद व्यक्त किया। कुशवाह के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुरैना में बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक निजी विद्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सबलगढ़ (मुरैना जिला) के विधायक कुशवाह ने कहा, ‘‘दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान, महोबा के राजा परिमल और कन्नौज के राजा जयचंद महान राजा रहे हैं। लेकिन, इसके कारण (अपने हाथ से पीने का संकेत करते हुए) उनके किलों और महलों में अब चमगादड़ उड़ रहे हैं और उनका नाम लेने वाला कोई नहीं बचा है।

इसलिये मैं आपको कहना चाहता हूं कि तुम्हारी जो सबसे बड़ी संपत्ति है, यदि उसे सुरक्षित रखना चाहते हो तो कभी दारु मत पीना। अगर आप पियोगे तो आपका बेटा भी पिएगा।’’ विधायक का यह बयान सोशल मीडिया में वायरल होने पर कुशवाह ने बृहस्पतिवार रात को अपना लिखित बयान जारी कर खेद व्यक्त किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘बाल दिवस के अवसर पर आज अपने भाषण में छात्रों को प्रेरित करने के लिए सभी महापुरुषों और राजाओं के बारे में बताया।

लेकिन किसी भी व्यक्ति, जाति, धर्म या संप्रदाय का अपमान करने का मेरा इरादा नहीं था। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची तो मैं ऐसे सभी लोगों से माफी मांगता हूं।’’ प्रदेश भाजपा ने कहा कि यह बयान देश की महान हस्तियों के प्रति कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘कुशवाह ने युवा छात्रों के सामने अपने भाषण में हमारे इतिहास की महान हस्तियों का अपमान किया है। अब बाहर जाकर उनकी माफी मांगने के कोई मायने नहीं है, उन्हें अब स्कूल में जाकर माफी मांगनी चाहिये।’’

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि अपने बयान पर विधायक द्वारा खेद प्रकट करने के बाद मामला समाप्त हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस सभी महान हस्तियों और नेताओं का सम्मान करती है। कुशवाह के बयान का गलत मतलब निकाला गया। उनका इरादा इन हस्तियों का अनादर करने का नहीं था, हालांकि अपने बयान के लिये वह माफी भी मांग चुके हैं।’’

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार