लाइव न्यूज़ :

नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर नहीं कोई पछतावा, बोले- रोजाना डंडा लेकर कराउंगा हाईवे की मरम्मत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 4, 2019 18:12 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर कोई पछतावा नहीं है। राणे के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज हो गया है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर कोई पछतावा नहीं है।राणे ने कहा कि मेरे खिलाफ केस भी दर्ज होता है तो मुझे उसकी परवाह नहीं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर कोई पछतावा नहीं है। राणे के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। राणे ने कहा कि मेरे खिलाफ केस भी दर्ज होता है तो मुझे उसकी परवाह नहीं। अब व्यक्तिगत रूप से मैं काम पर नजर रखूंगा।

नितेश राणे ने कहा कि अब रोजाना सुबह सात बजे हाथ में डंडा लेकर जाऊंगा और हाईवे की मरम्मत का काम देखूंगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने सड़क के लिए अपनी जमीन दी है। सड़क की हालत खराब है, इसलिए ऐसा करना होगा। ये अधिकारी अभिमानी हैं, इसलिए उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

क्या है पूरा मामला?

घटना महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग जिले के कनकवली की है। यहां लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है। इससे मुंबई-गोवा एक्सप्रेस वे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। गुरुवार को नितेश राणे के नेतृत्व में स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियर प्रकाश शेडकर से मुलाकात की। एक्सप्रेस वे काम में देरी और गड्ढों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कीचड़ से नहला दिया। इसका वीडियो रिकॉर्ड करके फेसबुक पर भी पोस्ट किया।

कुछ दिन पहले इंदौर में हुआ था बल्लाकांड

कुछ दिनों पहले इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों की बल्ले से पिटाई का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम कर्मियों को बल्ले से पीटा था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो