लाइव न्यूज़ :

नूंह में 'सांप्रदायिक हिंसा' भड़काने के आरोप में कांग्रेस विधायक मम्मन खान गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 15, 2023 10:59 IST

हरियाणा के नूंह में बीते 31 जुलाई को दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक हिंसा को कथिततौर पर भड़काने के आरोप में कांग्रेस विधायक मम्मन खान गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह हिंसा को कथिततौर पर भड़काने के आरोप में कांग्रेस विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार हरियाणा की विशेष पुलिस ने कांग्रेस विधायक मम्मन खान को जयपुर से गिरफ्तार किया था कांग्रेस विधायक मम्मन खान को पेशी के लिए तीन बार नोटिस जारी की गई थी लेकिन वो फरार थे

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में बीते 31 जुलाई को दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक हिंसा को कथिततौर पर भड़काने के आरोप में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने कांग्रेस विधायक मम्मन खान गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस की एक विशेष टीम ने विधायक मम्मन खान को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस विधायक खान पर आरोप है कि उन्होंने नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के लिए समुदाय विशेष के लोगों को उकसाने का काम किया है। गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधायक को शुक्रवार को नूंह के जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

खबरों के अनुसार एसआईटी ने इससे पहले 25 अगस्त को नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक मम्मन को हिंसा उकसाने के आरोप में नोटिस जारी किया था और उन्हें 31 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए कहा था।

एसआईटी के इस नोटिस के जवाब में विधायक मम्मन खान ने मेडिकल सर्टिफिकेट भेजकर एसआईटी अधिकारियों को बताया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। इस कारण से दिये समय पर पेश नहीं हो सकते हैं। इसके बाद एसआईटी ने उन्हें 5 सितंबर और फिर 10 सितंबर को दो अलग-अलग नोटिस भेजकर पेश होने को कहा, लेकिन तीन नोटिस जारी होने के बाद भी वो एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए।

कांग्रेस विधायक मम्मन ने एसआईटी द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें तर्क दिया गया कि मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी में की जानी चाहिए।

हाई कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को नोटिस तो जारी किया लेकिन साथ ही मम्मन को आदेश दिया कि वो इस मामले में निचली अदालत में अपनी याचिका दायर करें। हाईकोर्ट ने मामले में उन्हें 19 अक्टूबर को अगली तारीख दी थी। विधायक की ओर से कहा गया कि वह क्षेत्र में नहीं हैं। जबकि दूसरी ओर पुलिस ने घटना वाले दिन ही हिंसा में उनकी संलिप्तता के सारे साक्ष्य जुटा लिए थे।

मालूम हो कि बीते 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह जिले में बृजमंडल यात्रा के दौरान दो पक्षों में जमकर हिंसा हुई थी, जिसकी आग देखते ही देखते गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत और फरीदाबाद सहित अन्य इलाकों में फैल गई थी। उस हिंसा में हुए भयानक टकराव में कुल छह लोगों की मौत हुई थी, जिनमें दो होम गार्ड और एक मौलवी भी शामिल हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

टॅग्स :नूँहहरियाणाPoliceजयपुरकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो