लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी से मिलीं रायबरेली से कांग्रेस MLA अदिति सिंह, सियासी चर्चा तेज, कांग्रेस ने नोटिस भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 13:42 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो लोग स्वार्थ के बारे में सोचते हैं और उनकी कोई विचारधारा नहीं है वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने अदिति सिंह को एक नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले भी वह पार्टी के माना करने के बाद भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र में भाग ली थीं। लल्लू ने अदिति से कहा कि उनका सत्र में शामिल होना ‘‘अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि है।’’

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कल उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लखनऊ में सियासी चर्चा तेज है। अदिति सिंहकांग्रेस से नाराज हैं।

इस मुलाकात पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो लोग स्वार्थ के बारे में सोचते हैं और उनकी कोई विचारधारा नहीं है वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने अदिति सिंह को एक नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी वह पार्टी के माना करने के बाद भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र में भाग ली थीं। उस समय भी पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया था। उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पर पार्टी ने गंभीर कदम उठाते हुए शुक्रवार को उन्हें नोटिस दिया था और जवाब मांगा था।

कारण बताओ नोटिस में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी ने दो दिन के विशेष सत्र के बहिष्कार का फैसला किया था और इस संबंध में व्हिप भी जारी किया था। लेकिन अदिति ने पार्टी के निर्देश की अवहेलना की। लल्लू ने अदिति से कहा कि उनका सत्र में शामिल होना ‘‘अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि है।’’ अदिति से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

अदिति के पार्टी निर्णय की अवहेलना कर विशेष सत्र में शामिल होने से सदन में उस समय मौजूद रहे विधायक आश्चर्यचकित हो गये थे। लखनऊ में चर्चा है कि वह कांग्रेस से नाराज हैं, वह कभी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अदिति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का गुरुवार का दिन विधायकों से मिलने का तय है। अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर मुलाकात की थी। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अदिति सिंहयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत