लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक भगवानभाई डी बराड ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 9, 2022 13:30 IST

गुजरात में तलाला निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड ने बुधवार को कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य को सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड ने कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य को सौंपागुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होना हैगुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, गुजरात में तलाला निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड ने बुधवार को कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य को सौंपा।

बता दें कि गुजरात के 2017 विधानसभा चुनाव के कड़े मुकाबले में भाजपा ने 99 और उसकी मुख्य प्रतिंद्वद्वी कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के कई विधायकों के दल बदलने के कारण विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 111 हो गई और इसकी संभावना कम ही है कि भाजपा सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देगी। फिलहाल, बराड के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

इस बीच गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग गुजरात में 182 सदस्यीय विधासभा के दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए तीन नवंबर को कार्यक्रम की घोषणा की थी। पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीट पर मतदान होगा। वहीं, पांच दिसंबर को 92 सीट पर मतदान होगा। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। प्रथम चरण के लिए नामांकन आमंत्रित करने वाली एक गजट अधिसूचना पांच नवंबर को जारी की गई थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप