लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का मिशन: राजस्थान, मप्र और छत्तीसगढ़- 50 लाख युवाओं से भरवाएगी 'रोजगार फॉर्म’

By भाषा | Updated: August 21, 2018 15:14 IST

भारतीय युवा कांग्रेस ने कल (बुधवार) छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत भी कर दी और आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी यह शुरू करने जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त: राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में नौजवानों को कांग्रेस की तरफ खींचने के मकसद से पार्टी की युवा इकाई इन तीनों राज्यों में करीब 50 लाख बेरोजगार युवाओं से ‘युवा रोजगार फॉर्म’ भरवाएगी और सरकार बनने पर उन्हें रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करेगी।

भारतीय युवा कांग्रेस ने कल छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत भी कर दी और आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी यह शुरू करने जा रही है। युवा कांग्रेस ने इन तीनों में राज्यों के कुल 520 विधानसभा क्षेत्रों में से हर क्षेत्र में करीब 10 हजार युवाओं से यह फॉर्म भरवाने की योजना बनाई है। इस फॉर्म के साथ एक विशिष्ट कार्ड भी संलग्न किया गया है जिसे फॉर्म भरकर युवा कांग्रेस को सौंपते समय नौजवान अपने पास रखेंगे और फिर उस पर दिए गए एक फोन नंबर के जरिए अपना पंजीकरण करवाएंगे।

संगठन का कहना है कि इन राज्यों में सरकार बनने पर यह फॉर्म भरने वाले सभी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक उनको एक हजार रुपये प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का कहना है कि इसे पार्टी तीनों राज्यों के अपने चुनावी घोषणापत्र में भी जगह देगी।

श्रीनिवास ने ‘भाषा’ से कहा, ‘भाजपा सरकारों में रोजगार की हालत बहुत खराब है। नौजवान परेशान है। ऐसे में हम नौजवानों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर सबसे पहले उनको रोजगार दिलाने पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस फॉर्म के जरिए बेरोजगार नौजवानों का आंकड़ा हमारे पास होगा और सरकार बनने पर हमें उनको रोजगार या बेरोजगारी भत्ता दिलाने में सहूलियत होगी। इससे युवाओं को भी सहूलियत होगी। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने कहा, ‘हम इन तीनों राज्यों के हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 हजार युवाओं से यह फॉर्म भरवाने जा रहे हैं। हमारा आकलन है कि चुनावों से पहले कुल 50 लाख युवा यह फॉर्म भरेंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए