लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए ले सकती है प्रशांत किशोर की सेवाएं, चन्नी ने दिया संकेत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 23:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संकेत दिया है कि अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की तैयारी करने में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं ली जा सकती है।

चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति में प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने मंगलवार शाम पार्टी के विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

पार्टी की बैठक के एक छोटे से वीडियो में चन्नी को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘हरीश चौधरी भी प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने की सलाह दे रहे हैं।’

चन्नी को अपनी सरकार द्वारा बिजली दरें कम करने के हालिया फैसले और इस पर लोगों की कैसी सकारात्मक प्रतिक्रिया रही, इस बारे में भी चर्चा करते भी वीडियो में देखा गया। चन्नी ने कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

उन्होंने कहा, "आप सभी के सुझावों के अनुसार, बिजली की दरें कम की गईं। हमारे पास अभी भी कुछ महीने हैं (चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने से पहले) और आप जो भी सुझाव देंगे उस पर अमल किये जाने को मैं सुनिश्चित करूंगा।"

इस साल की शुरुआत में, किशोर ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रमुख सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया था।

किशोर फिलहाल आगामी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वास्ते लॉबिंग कर रहे हैं।

इससे पहले, किशोर ने 2017 के विधानसभा चुनावों में अमरिंदर सिंह के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी।

पंजाब में 2017 के चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए