लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, पार्टी में शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया

By भाषा | Updated: August 21, 2022 15:52 IST

देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष के चयन के लिए रविवार को चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस की चुनाव प्राधिकरण ने कहा है कि वह किसी भी हाल में आगामी 20 सितंबर तक पार्टी के नये प्रमुख के चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी में शुरू हुई नये अध्यक्ष को चुने जाने की प्रक्रिया पार्टी का चुनाव प्राधिकरण 20 सितंबर तक पार्टी के नये प्रमुख के चयन के लिए प्रतिबद्ध हैकांग्रेस कार्य समिति जल्द ही पार्टी प्रमुख के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देने वाली है

दिल्ली: कार्यकारी अध्यक्ष के भरोसे चल रही देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस को जल्द ही मिल सकता है नया अध्यक्ष। जी हां, इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने कहा है कि वह किसी भी हाल में आगामी 20 सितंबर तक पार्टी के नये प्रमुख के चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई को को बताया कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर है, जो 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच में कोई भी दिन तय कर सकती है। सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया था कि 16 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक प्रखंड समितियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के एक-एक सदस्य के लिए चुनाव होंगे।

वहीं जिला समिति के अध्यक्ष और कार्यकारिणी का चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच, पीसीसी प्रमुखों तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्यों का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के बीच और एआईसीसी के अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

मिस्त्री ने कहा, ''हम कार्यक्रम पर अडिग रहेंगे। हम पहले ही पार्टी नेतृत्व को चुनाव कार्यक्रम भेज चुके हैं और सीडब्ल्यूसी की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, जो कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख तय करेगी।'' यह पूछे जाने पर कि क्या प्रखंड, जिला और प्रदेश कांग्रेस समितियों के स्तर पर संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गए हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हालांकि, मिस्त्री ने कहा कि चुनाव प्राधिकरण एआईसीसी प्रतिनिधियों के चयन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। ये प्रतिनिधि पार्टी के शीर्ष पद के लिए होने वाले महत्वपूर्ण चुनाव में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देगी।''

सोनिया गांधी और पार्टी का कहना है कि 20 सितंबर तक कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इस बीच, माना जा रहा है कि जी-23 समूह के नेता चुनाव प्रक्रिया और इसकी पारदर्शिता पर नजर रखे हुए हैं। गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनीष तिवारी सहित जी-23 में शामिल नेता सीडब्ल्यूसी से लेकर ब्लॉक स्तर तक सही तरीके से चुनाव कराये जाने पर जोर दे रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप