लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गाँधी को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पेश करने पर कांग्रेस में मंथन!

By शीलेष शर्मा | Updated: July 2, 2020 19:49 IST

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के ख़िलाफ़ जंग छेड़ रखी है जिससे भाजपा तो परेशान है ही ,बसपा नेता मायावती उससे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि प्रियंका उस वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गाँधी को कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने पर विचार कर रही हैप्रियंका गाँधी ने भी नोटिस मिलने के बाद रात ही बकाया राशि का भुगतान किया

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने पर विचार कर रही है, हालांकि पार्टी ने इस पर कोई निर्णय नहीं किया है। पार्टी की यह सोच उस नोटिस के बाद सामने आयी है जो कल प्रियंका को शहरी विकास मंत्रालय से सरकारी आवास खाली करने के बाबत मिला था। प्रियंका गाँधी ने भी नोटिस मिलने के बाद रात ही बकाया राशि का भुगतान किया और अपने सिपहसालारों को संकेत दिये कि वह अब लखनऊ में रहेंगी। 

हालाँकि उनका यह विचार कोई नया नहीं है ,उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव बनने के बाद ही उन्होंने ऐसी राय रखी थी लेकिन बेटी की बोर्ड परीक्षा होने के कारण यह विचार टाल दिया गया । सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने लखनऊ रहने की बात सोनिया ,राहुल और रॉबर्ट से साझा की है लेकिन राहुल और सोनिया का जबाब उनको अभी मिलना बाकी है। प्रियंका का इरादा शुरू में शीला कौल के खाली पड़े मकान में रहने का है। 

इसी बीच कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने प्रियंका को सुझाव दिया है कि यही समय है जब उनको लखनऊ में डेरा डाल देना चाहिये। चिदंबरम ने पार्टी से मांग की कि उनको मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पार्टी अभी से योगी के मुक़ाबले पेश करे। अकेले चिदंबरम नहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ,राज बब्बर सहित अनेक नेताओं ने सोनिया और राहुल से आग्रह किया है कि पार्टी इस पर जल्दी फ़ैसला ले। 

उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के ख़िलाफ़ जंग छेड़ रखी है जिससे भाजपा तो परेशान है ही ,बसपा नेता मायावती उससे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि प्रियंका उस वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं जिसके दम पर मायावती जीतती रही हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर