लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल होने की खबरों का कांग्रेस MLA सत्यजीत देशमुख ने किया खंडन, कहा- 'मैं कांग्रेस के साथ था और हमेशा रहूंगा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2019 13:39 IST

सत्यजीत देशमुख सांगली विधानसभा क्षेत्र से हैं। ऐसी अफवाह आई थी कि सत्यजीत देशमुख और महाराष्ट्रा के एक और युवा नेता पार्टी की लीडरशिप से खुश नहीं हैं, जिसकी वजह से वो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वजीत कदम और सत्यजीत देशमुख राजनीतिक परिवारों से संबंध रखते हैं। विश्वजीत पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के बेटे हैं और सत्यजीत पूर्व विधान परिषद के अध्यक्ष और महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाजीराव देशमुख के बेटे हैं।

महाराष्ट्रा कांग्रेस के विधायक सत्यजीत देशमुख ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सत्यजीत देशमुख ने कहा है कि वो कांग्रेस छोड़कर कभी भी बीजेपी में शामिल नहीं होने वाले हैं। वो कांग्रेस के साथ थे और कांग्रेस के ही साछ रहेंगे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सत्यजीत ने कहा, मेरे बीजेपी में शामिल होने की खबर को बेवजह फैलाया जा रहा है। ये न्यूज आधारहीन है। मैं इस बात से हैरान हूं कि इस तरह की न्यूज कैसे फैलाई जा रही है। मैं अभी कांग्रेस में हूं और हमेशा ही कांग्रेस में रहूंगा। कोई है जो जानकर मेरे बीजेपी में ज्वाइन करने की बात फैला रहा है।  

सत्यजीत देशमुख सांगली विधानसभा क्षेत्र से हैं। ऐसी अफवाह आई थी कि सत्यजीत देशमुख और महाराष्ट्रा के एक और युवा नेता पार्टी की लीडरशिप से खुश नहीं हैं, जिसकी वजह से वो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। विश्वजीत कदम और सत्यजीत देशमुख राजनीतिक परिवारों से संबंध रखते हैं। विश्वजीत पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के बेटे हैं और सत्यजीत पूर्व विधान परिषद के अध्यक्ष और महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाजीराव देशमुख के बेटे हैं। शिवाजीराव का निधन 84 वर्ष की आयु में साल 2018 में हुआ था। 

बीजेपी के लोकसभा चुनाव-2019 में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए 28 मई को टीएमसी के दो विधायक और 50 पार्षदों ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। इसके साथ ही सीपीएम के एक विधायक ने भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए थे। बीजेपी को लोकसभा चुनाव-2019 में 303 सीटें मिली हैं, वहीं एनडीए को 353 सीटें मिली है। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?