लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद ने कहा- शिवसेना ने नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त, कांग्रेस सत्ता के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 29, 2019 13:23 IST

प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे पर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली है।निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की।

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे पर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली है, जिसके बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की। साथ ही साथ कांग्रेस पर महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर हमला बोला।

निशिकांत दुबे ने प्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकवादी' कहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की। साथ ही साथ कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई। शिवसेना ने नाथूराम गोडसे को 'सामना' में देशभक्त कहा है। कांग्रेस सत्ता और लालच के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। बता दें कि राहुल गांधी ने प्रज्ञा की विवादित टिप्पणी का हवाला देते हुए ट्वीट किया कहा था कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है। 

राहुल गांधी ने दावा किया था कि यह बीजेपी और आरएसएस की 'आत्मा' है जिसे वे छिपा नहीं सकते। उन्होंने कहा था कि बीजेपी के लोग महात्मा गांधी की कितनी भी पूजा कर लें, लेकिन उनकी आत्मा यही है। 

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था। 

इधर, शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर द्वारा सदन में बयान देने के बाद लोकसभा में विपक्षी नेताओं द्वारा हंगामा किया गया। विपक्षी नेताओं ने महात्मा गांधी के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। सदन के एक सदस्य ने मुझे 'आतंकवादी' बताया। यह मेरी गरिमा पर हमला है। अदालत में मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीसंसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिलसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो