लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राहुल गांधी बोले- पार्टी ने 'बब्बर शेर' खो दिया, प्रियंका ने कहा- व्यक्तिगत दुःख

By भाषा | Updated: August 13, 2020 01:18 IST

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।राजीव त्यागी के निधन पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक ‘बब्बर शेर’ खो दिया।

नई दिल्ली।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 साल के थे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताते हुए कहा कि त्यागी विचारधारा के प्रति समर्पित नेता थे। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक ‘बब्बर शेर’ खो दिया।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि गाजियाबाद के वैशाली में अपने आवास पर एक टीवी परिचर्चा में भाग लेने के कुछ ही देर बाद त्यागी को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सके।

यशोदा अस्पताल के डॉक्टर पद्म सिंह पाल के मुताबिक, राजीव त्यागी की तबियत अचानक से खराब हुई और करीब साढ़े छह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली और दूसरी आपात सेवाओं की मदद से बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उनका निधन हो गया।

त्यागी ने आखिरी ट्वीट किया था कि वह शाम पांच बजे एक टीवी परिचर्चा में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने त्यागी की पत्नी से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया और संवेदना प्रकट की। सूत्रों ने यह भी बताया कि त्यागी का कल (गुरुवार) दिन में गाजियाबाद के हिंडन नदी के समीप श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी का कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा, हमेशा याद रहेगा। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।’’

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजीव जी विचारधारा के प्रति समर्पित योद्धा थे। समस्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हमारे साथी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने त्यागी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘‘ नि:शब्द ! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहां रहो, चमकते रहो !’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद और कई अन्य नेताओं ने भी त्यागी के निधन पर दुख जताया।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण