लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने हथेली काटी, खून से लिखकर विरोध जताया, नारे लिखे

By भाषा | Updated: December 3, 2019 19:49 IST

मरियानी से विधायक कुर्मी ने नागाओं और कछार पेपर मिल, ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कारपोरेशन लिमिटेड, डिब्रूगढ़ में हलमारी टी एस्टेट और करीमगंज में एलबरी टी एस्टेट को बेचने के सरकार के कथित रूप से लिए गए निर्णय के खिलाफ नारे लिखे।

Open in App
ठळक मुद्देकुर्मी ने संवाददाताओं से कहा कि असम सरकार को राज्य का भविष्य बेचने के इजाजत नहीं दी जाएगी। कुर्मी से यह कहे जाने पर कि विरोध करने के उनके तरीके को युवा भी अपना सकते हैं।

कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने मंगलवार को असम विधानसभा परिसर में अपनी हथेली काट ली और बंद पड़े उद्योगों को बेचने के राज्य सरकार के फैसले खिलाफ खून से लिखकर अपना विरोध प्रदर्शित किया।

कुर्मी को विधानसभा से बाहर निकलकर निकास द्वार पर पत्रकारों के सामने ब्लेड निकालकर हथेली काटते और खून से लिखकर विरोध जताते देखा गया। मरियानी से विधायक कुर्मी ने नागाओं और कछार पेपर मिल, ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कारपोरेशन लिमिटेड, डिब्रूगढ़ में हलमारी टी एस्टेट और करीमगंज में एलबरी टी एस्टेट को बेचने के सरकार के कथित रूप से लिए गए निर्णय के खिलाफ नारे लिखे।

कुर्मी ने संवाददाताओं से कहा कि असम सरकार को राज्य का भविष्य बेचने के इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “असम की मिट्टी पर सभी संसाधन राज्य के गौरव, लोगों की आजीविका के साधन और राज्य के भविष्य से जुड़े हुए हैं। उन्हें बेचने की इजाजत नहीं दी जा सकती।”

कुर्मी से यह कहे जाने पर कि विरोध करने के उनके तरीके को युवा भी अपना सकते हैं, उन्होंने कहा, “आजादी के आंदोलन के समय हमारी पार्टी (कांग्रेस) ने भारत की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश की गोलियां बहादुरी से झेली थीं। आज सरकार की कार्रवाई से असम जो खतरा झेल रहा है उसके लिए मैं अपना जीवन कुर्बान करने के लिए तैयार हूँ।”

हथेली काटने के बाद कुर्मी को आपातकालीन चिकित्सा कक्ष ले जाया गया जहाँ उन्हें टांके लगे। सदन में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता देवव्रत सैकिया से इस घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह कुर्मी के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे।

विधानसभा अध्यक्ष हितेश गोस्वामी ने कुर्मी द्वारा सदन में ब्लेड लेकर आने की घटना पर जाँच के आदेश दिए हैं। सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा विधायक पद्म हजारिका ने कहा कि यदि एक विधायक सदन में ब्लेड लेकर आ सकता है तो बाकी विधायकों की सुरक्षा का क्या होगा। 

टॅग्स :कांग्रेसअसमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप