लाइव न्यूज़ :

Congress नीत UDF की साझेदार केरल कांग्रेस (एम) टूटी, चुना गया नया अध्यक्ष

By भाषा | Updated: June 16, 2019 21:05 IST

कांग्रेस नीत यूडीएफ की एक अहम साझेदार केरल कांग्रेस(एम) रविवार को टूट गई और पार्टी के एक धड़े ने राज्यसभा सदस्य जोस के. मणि को अपना अध्यक्ष चुना। मणि पार्टी के संस्थापक एवं दिवंगत नेता के. एम. मणि के बेटे हैं।

Open in App

कांग्रेस नीत यूडीएफ की एक अहम साझेदार केरलकांग्रेस(एम) रविवार को टूट गई और पार्टी के एक धड़े ने राज्यसभा सदस्य जोस के. मणि को अपना अध्यक्ष चुना। मणि पार्टी के संस्थापक एवं दिवंगत नेता के. एम. मणि के बेटे हैं।

के. एम. मणि का इस साल अप्रैल में निधन होने के बाद जोस और कार्यकारी अध्यक्ष पी. जे. जोसेफ के समर्थकों के बीच जारी अंदरूनी कलह के बाद यह घटनाक्रम हुआ है।

जोस के समर्थकों ने उन्हें पार्टी का अध्यक्ष चुना और उन्होंने यहां राज्य कमेटी के सदस्यों की एक बैठक भी बुलाई। इस बैठक के कुछ घंटे पहले जोसेफ नीत धड़े ने उसे अवैध घोषित किया और कहा कि यह पार्टी के संविधान के खिलाफ है।

बैठक के बाद पीठासीन अधिकारी के जेड कुनजेरिया ने घोषणा की कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोस को आमराय से अध्यक्ष चुना है। जोस समर्थक धड़े के नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश कमेटी के 437 सदस्यों में करीब 325 लोग बैठक में शरीक हुए।

अध्यक्ष चुने के जाने के बाद जोस ने पार्टी नेताओं का आभार जताते हुए कहा, ‘‘मैं उनके (के एम मणि द्वारा) दिखाये रास्ते पर चलने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। ’’ गौरतलब है कि के. एम. मणि के निधन के बाद पार्टी के संगठन महासचिव जॉय अब्राहम का मुख्य चुनाव अधिकारी टीका राम मीणा को पत्र लिख कर जोसेफे को केसी(एम) अध्यक्ष घोषित करने के अनुरोध का जोस के नेतृत्व वाले धड़े ने विरोध किया था। 

टॅग्स :केरलकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए