लाइव न्यूज़ :

केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ ने विधानसभा से बहिर्गमन किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुर, 10 नवंबर केरल में विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ ने बुधवार को राज्य विधानसभा से बहिर्गमन किया। विपक्ष का आरोप है कि मुल्लापेरियार में बेबी बांध के पास पेड़ काटने से संबंधित हाल में जारी विवादित आदेश के बारे में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जानकारी थी और वाम सरकार ने इस संबंध में सदन को गुमराह किया है।

यह मुद्दा उठाते हुए वीडी सतीशन ने कहा कि वन मंत्री एके शशिन्द्रन और जल संसाधन मंत्री रोजी ऑगस्टाइन ने मामले को लेकर विरोधाभासी बयान दिए।

उन्होंने कहा कि शशिन्द्रन ने पहले सदन को सूचित किया था कि केरल और तमिलनाडु की ओर मुल्लापेरियार में कोई संयुक्त निरीक्षण नहीं किया गया है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ऑगस्टाइन की ओर से बिजली मंत्री के. कृष्णकुट्टी ने आज विधानसभा में विपरीत रूख लिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि 11 जून को मुल्लापेरियार में दोनों राज्यों के अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण पूर्व नियोजित था।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को पेड़ काटने की अनुमति देने का आदेश संयुक्त निरीक्षण के बाद जारी किया गया था और अब मंत्री दावा कर रहे हैं कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

कांग्रेस-यूडीएफ के सदस्यों ने बाद में इस मुद्दे पर सरकार के रुख का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम