लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता विहीन, दिल्ली में राहुल गांधी तो मध्य प्रदेश में केवल कमलनाथ हैं : मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:45 IST

Open in App

जोबट (मध्य प्रदेश), अक्टूबर 19 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस का उपहास करते हुए कहा कि पार्टी को नेतृत्व की कमी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उसके पास दिल्ली में राहुल गांधी और मध्य प्रदेश में सिर्फ कमलनाथ हैं।

मुख्यमंत्री अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के उदयगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है। भाजपा ने यहां से सुलोचना रावत को उम्मीदवार बनाया है।

चौहान ने कहा, ‘‘आज दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस की हालत खराब है, उसके पास कोई नेता नहीं बचा है। दिल्ली में राहुल गांधी और मध्यप्रदेश में सिर्फ कमलनाथ हैं। मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना हो तो कमलनाथ और स्टार प्रचारक बनाना हो तो भी कमलनाथ। और युवाओं के नेता नकुलनाथ बाकी कांग्रेस अनाथ हो गई है।’’

विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इस क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की व्यवस्था नहीं की। जब कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा तो जनता को कैसे पानी देती।’’

चौहान ने कहा कि 15 महीने मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार रही और उस दौरान भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही आदिवासी कल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया गया।

उन्होंने आदिवासी इलाके अलीराजपुर क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्य करवाने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि 50 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने इस क्षेत्र को सड़क, पानी और बिजली से कोसों दूर रखा। उन्होंने कहा, ‘‘आज अगर आदिवासी अंचल में सड़कों का जाल बिछा है तो वह भाजपा ने किया है। क्षेत्र में कपिलधारा के कुंए हमने खेतों में बनवाएं, पर्याप्त पानी के व्यवस्था हमने की।’’

उन्होंने कहा कि आदिवासियों की मदद के लिए तेंदूपत्ता की बिक्री वन समितियों के माध्यम से होगी और वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। आदिवासियों के खिलाफ छोटे-मोटे मुकदमे वापस लिए जाएंगे और जनजातीय युवाओं को ग्रामीण इंजीनियर बनाकर गांव में ही विकास कार्यों से जोड़ेंगे ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मिले।

मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, जोबट व रैगांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है। मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए