लाइव न्यूज़ :

क्या सभी राजभवनों का नाम भी कर्तव्य भवन नहीं रखा जाना चाहिए? राजपथ के नाम बदलने पर बोले शशि थरूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2022 08:10 IST

राजपथ का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब राजपथ का नाम बदल ही गया है तो बाकी जगहों का भी नाम बदल देते।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार द्वारा राजपथ के नाम बदलने को लेकर शशि थरूर ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सभी राजभवनों का नाम भी कार्तव्य भवन नहीं रखा जाना चाहिए?इस पर उन्होंने मोदी सरकार को राजस्थान का नाम भी बदलने के लिए एक सुझाव दिया है।

नई दिल्ली: राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्यपथ करने के लिए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पूछा क्या सभी राजभवनों का नाम बदल कर कर्तव्य भवन नहीं कर दिया जाना चाहिए। 

यही नहीं कांग्रेस नेता ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि राजस्थान का नाम बदल कर कर्तव्यस्थान कर दिया जाना चाहिए । 

शशि थरूर ने ट्वीट कर क्या कहा

मामले में शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्यपथ कर दिया गया है, तो क्या सभी राजभवनों का नाम बदल कर कर्त्तव्य भवन नहीं कर दिया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहीं क्यों रुकें। राजस्थान का नाम बदल कर कर्तव्यस्थान कर दीजिए।’’ 

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने भी उठाया था सवाल

गौरतलब है कि सरकार ने राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्यपथ कर दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी शुक्रवार को इसी तरह का प्रश्न करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘क्या सभी राजभवनों को अब कर्तव्य भवन के तौर पर जाना जायेगा।’’ 

शनिवार को महुआ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘इस बीच, पश्चिम बंगाल के नए भाजपा प्रभारी कर्तव्यधानी एक्सप्रेस से सियालदह तक की यात्रा में कर्तव्य कचौरी का आनंद ले सकते हैं, उसके बाद कर्त्तव्यभोग का स्वाद ले सकते हैं। स्वादिष्ट।’’ आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है। 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप