लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पीएम नरेंद्र मोदी को कहा, 'अनपढ़-गँवार'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 12, 2018 20:57 IST

कांग्रेस नेता संजय निरुपम कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी शॉर्ट-फिल्म 'चलो जीते हैं' को मुंबई के स्कूलों मे दिखाए जाने पर टिप्पणी कर रहे थे।

Open in App

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक विवादित बयान देते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर "अनपढ़-गँवार" कहा है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने मुंबई के स्कूलों में "चलो जीते हैं" नामक शॉर्ट-फ़िल्म दिखाए जाने पर कथित टिप्पणी की। यह शॉर्ट-फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन के ऊपर बतायी जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय निरुपम ने कहा, "जो बच्चे स्कूल, कॉलेज में पढ़ रहे हैं वो मोदी जैसे अनपढ़-गँवार के बारे में जान कर उनको क्या मिलने वाला है? ये बहुत शर्मनाक बात है कि आज तक हमारे देश के नागरिक और बच्चों को पता ही नहीं है कि पीएम की डिग्री कितनी है।"

संजय निरुपम मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। निरुपम साल 2009 से 2014 तक मुंबई (नार्थ) से लोक सभा सांसद रहे हैं।

"चलो जीते हैं" शॉर्ट-फ़िल्म में गरीब परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी के जीवन-संघर्ष की कहानी दिखायी गयी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि हाल ही में हुई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी यह शॉर्ट-फिल्म दिखायी गयी थी।

नरेंद्र मोदी करीब 13 सालों तक गुजरात के मुख्यंत्री रहने के बाद मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। पीएम मोदी का कार्यकाल अगले साल मई में पूरा होने वाला है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप