लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले- 'भ्रष्टाचार विरोधी शाखा से खुद को बचाने के लिए केजरीवाल ताकत चाहते हैं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 19, 2023 14:18 IST

कांग्रेस नेता के बयानों की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि आप विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है। संदीप दीक्षित दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सरकार पर फिर हमलावर हुए संदीप दीक्षितकहा- भ्रष्टाचार विरोधी शाखा से खुद को बचाने के लिए केजरीवाल ताकत चाहते हैंकहा- दिल्ली के दर्जे में बदलाव की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षितदिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान संदीप दीक्षित ने दिल्ली सेवा अध्यादेश को सही बताते हुए इसका विरोध न करने की बात कही थी। बीते दिनों उन्होंने केजरीवाल सरकार को भ्रष्ट कहा था और अब कहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की जरूरत नहीं है। 

संदीप दीक्षित शनिवार को कहा, "एक समय था जब हमें लगता था कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए, लेकिन जिस तरह से अब दिल्ली में काम हो रहे हैं, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच जिस तरह का सत्ता विभाजन है, उसमें ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है...भ्रष्टाचार विरोधी शाखा से खुद को बचाने के लिए केजरीवाल तबादलों, पोस्टिंग के लिए जिस तरह की शक्ति चाहते हैं, वह नैतिक नहीं है।" 

इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस नेता ने कहा था,  "हमने ये नहीं कहा कि हम सातों सीटों पर लड़ेंगे। हमने कहा कि हम सात सीटों पर तैयारी करेंगे। गठबंधन की परवाह किए बिना हर पार्टी तैयारी करती है। जब गठबंधन बनेगा तो तय होगा कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। हमारी बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए थी। हमने बैठक में गठबंधन पर चर्चा नहीं की। हमारा रुख यह है कि हम इस पार्टी (AAP) पर भरोसा नहीं कर सकते। उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है।" 

केजरीवाल पर पहले भी हमलावर रहे हैं संदीप दीक्षित

कुछ समय पहले संदीप दीक्षित ने बीजेपी और कांग्रेस को बराबर बताया था, उन्होंने कहा था,  “केंद्र सरकार जिस तरह से काम कर रही है, वह गरीबों के कल्याण और लोकतंत्र के लिए सबसे खराब सरकार है। इसके प्रदर्शन से न तो गरीबों को और न ही देश को कोई फायदा हुआ। आम आदमी पार्टी और भाजपा की नीतियों में कोई अंतर नहीं है।'' दीक्षित ने कहा था कि  दिल्ली अध्यादेश सही है और अरविंद केजरीवाल खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले थे। 

इससे पहले दीक्षित केंद्र के दिल्ली सेवा अध्यादेश को बिल के रूप में पेश किए जाने के दौरान इसके विरोध को गलत बता चुके हैं। कांग्रेस नेता के बयानों की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने राज्यसभा में बिल का विरोध किया था और आप विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है। 

टॅग्स :संदीप दीक्षितकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?