लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की और बढ़ी मुश्किलें, अब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजो सिंह हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2019 18:46 IST

बिहारः कुख्‍यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या की सुपारी देने से जुड़े वायरल ऑडियो में अनंत सिंह की आवाज होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उनका वॉयस सैंपल लिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे. एके-47 और हैंड ग्रेनेड के मामले में बुरी तरह फंसे अनंत सिंह का नाम अब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री राजो सिंह हत्याकांड से भी जुड़ता जा रहा है. राजो सिंह की हत्या से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें सुनी जा रही आवाज अनंत सिंह की बताई जा रही है.

बिहार में मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. एके-47 और हैंड ग्रेनेड के मामले में बुरी तरह फंसे अनंत सिंह का नाम अब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री राजो सिंह हत्याकांड से भी जुड़ता जा रहा है. राजो सिंह की हत्या से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें सुनी जा रही आवाज अनंत सिंह की बताई जा रही है. हालांकि अभी जांच के बाद हीं स्पष्ट तौर कहा जा सकता है कि सच्चाई क्या है? अब पुलिस उनकी वॉयस सैंपल से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आवाज सही में अनंत सिंह की है या नही.

वहीं, कुख्‍यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या की सुपारी देने से जुड़े वायरल ऑडियो में अनंत सिंह की आवाज होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उनका वॉयस सैंपल लिया है. इसके बाद उनके पैतृक घर से एके-47 व हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए. इस मामले में वे अभी जेल में हैं. 

यहां उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजो सिंह की हत्या नौ सितंबर 2005 को उस वक्त गोली मारकर कर दी गई थी, जब वे देर शाम जिला कांग्रेस कार्यालय में लोगों से मिल रहे थे. वायरल ऑडियो में इस बात का जिक्र है कि किस तरह राजो सिंह को धमकी दी गई और फिर उनकी हत्या करवा दी गई. 

ऑडियो में जो आवाज है वह मोकामा के विधायक अनंत सिंह की कही जा रही है. इसमें एक सांसद का नाम भी लिया जा रहा है. वहीं, इस वायरल ऑडियो पर सफाई देते हुए अनंत सिंह के विधायक प्रतिनिधि बंटू सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी है. इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. ऑडियो को काट-काटकर और जोड़कर बनाया गया है.

वहीं, अनंत सिंह के समर्थक बंटू सिंह ने एक बार फिर नीतीश सरकार के मंत्री नीरज कुमार और सांसद ललन सिंह पर अपराधियों से सांठगांठ रखने के आरोप लगाया है. अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर संवाददाता सम्मेलन करते हुए बंटू सिंह ने इन सारी बातों का खुलासा किया है. 

बंटू सिंह ने साफ तौर से सांसद ललन सिंह और मंत्री नीरज कुमार पर कुख्यात अपराधी सोनू सिंह के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कई फोटो जारी की है. इसके साथ ही बंटू सिंह ने नीतीश सरकार से सवालिया लहजे में पूछा कि आखिरकार ललन सिंह के समर्थक के हाथों में एके-47 वाला वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक उस पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुआ?

बंटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे विश्वसनीय ललन सिंह और नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बाढ कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति की हत्या करने वाले अपराधी सोनू सिंह के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कई तस्वीरें जारी की है. राजनीतिक कार्यक्रमों में मंच साझा करते हुए कुख्यात अपराधी सोनू सिंह के साथ तस्वीर भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किया. 

बंटू सिंह ने बताया कि ललन सिंह और नीरज कुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटा पाने वाले कार्यकर्ता कन्हैया कुमार को धमकी दी थी. उसके अगले ही दिन कन्हैया की हत्या हो गई थी. बंटू ने बताया कि जब कन्हैया को गोली लगी थी तो उसने बंटू सिंह को कॉल करके गोली मारने वाले लोगों का नाम बताया था. 

इस बात की जानकारी बंटू सिंह ने लिपि सिंह के साथ-साथ बिहार पुलिस के आला अधिकारियों को भी दी थी. उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. बंटू सिंह ने ये भी कहा कि जिस तरह से वह विधायक अनंत सिंह के विरोधियों के खिलाफ सबूत मीडिया के समक्ष दे रहे हैं, उस कारण उनकी हत्या की भी साजिश रची जा रही है. इस बात को लेकर उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंप दिया है.

टॅग्स :अनंत सिंहबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो