लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कांग्रेस ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी को बताया-गुनहगार

By शीलेष शर्मा | Updated: May 30, 2021 22:19 IST

राहुल लगातार मोदी की नीतियों के आलोचक रहे है और आज उनकी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भी हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर राहुल गांधी ने किया हमला कांग्रेस ने 'भारत माता की कहानी' का वीडियो जारी किया सात सालों से किसान पर सत्ता का प्रहार हो रहा है-सुरजेवाला

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'द इकोनॉमिस्ट' के हवाले से  ट्वीट किया "मेक्सिको , ब्राज़ील , हंगरी , अमेरिका और भारत के शासनध्यक्षों  के 6 बिंदुओं पर तुलनात्मक अध्यन में प्रधानमंत्री मोदी को पूरे नंबर दिए हैं।" जिन 6 बिंदुओं की चर्चा की गयी है उनमें लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करने का दावा , विपक्ष का अपमान , जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों से नफरत , संस्थाओं को कमज़ोर करना , क़ानून का सम्मान करने में विफल और विज्ञान की अनदेखी शामिल हैं। 

राहुल लगातार मोदी की नीतियों के आलोचक रहे है और आज उनकी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भी हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया "कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए सही नीयत ,नीति , निश्चय , महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं।" दरअसल राहुल का निशाना प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' पर था जिसमें उन्होंने आज  कोरोना को लेकर सफाई देते हुए अपने ऊपर उठाने वाले सवालों को विराम देने की कोशिश की।

दूसरी ओर  कांग्रेस ने "भारत माता की कहानी" का एक वीडियो जारी किया जिसमें पार्टी ने नोटबंदी से लेकर कोरोना तक के उन सभी मुद्दों को उठाया जिनसे जनता बेहाल है , फिर चाहे महंगाई हो , रोज़गार का मुद्दा हो , किसानों का आंदोलन, गंगा में बहती लांशे , शमशानों पर लगाती भीड़ जैसे सभी मुद्दे शामिल थे।  पार्टी के इस वीडियो में मोदी को एक गुनहगार बताते हुए कहा गया है कि  "गुनाह की कोई माफ़ी नहीं होती है।"

पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि  7 सालों से किसान पर सत्ता का प्रहार हो रहा है , अर्थव्यवस्था का बंटाढार, लोकतंत्र की गरिमा के चीर हरण के साथ साथ इन 7 सालों में देश ने वे सब खोया जो सबसे न्यारा था। उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि  वे समझें कि  अब जवाब मांगने और हिसाब करने का समय आ गया है।

टॅग्स :मोदी सरकारराहुल गांधीरणदीप सुरजेवालाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष