लाइव न्यूज़ :

हम महात्मा गांधी की तरह अन्याय के खिलाफ देश को एकजुट करने का प्रण लेते हैं- गांधी जयंती पर बोले राहुल गांधी

By भाषा | Updated: October 2, 2022 10:24 IST

इस मौके पर कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर महात्मा गांधी को याद किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘‘बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देगांधी जयंती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है। राहुल गांधी अपने ट्वीट में बोले है कि वे प्रण लेते है कि बापू की तरह वे भी अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने महात्मा गांधी की तरह देश को एकजुट करने की भी बात कही है।

Mahatma Gandhi Birth Anniversary:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, उसी तरह हम भी अपने भारत को जोड़ेंगे। 

राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया 

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।’’  इस मौके पर आगे बोलते उन्होंने लिखा, ‘‘आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।’’ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की झलकियों के साथ महात्मा गांधी का एक वीडियो भी साझा किया। 

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के जयंती पर ऐसे उन्हें किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और देशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदकर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करें। बाद में प्रधानमंत्री राजधानी के राजघाट स्थित बापू के समाधि स्थल भी गए और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। 

पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। इस बार गांधी जयंती विशेष है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम बापू के आदर्शों का हमेशा पालन करें। मैं आप सभी से यह आग्रह भी करता हूं कि खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदें और गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें।’’ 

इस ट्वीट के साथ ही प्रधानमंत्री ने विभिन्न अवसरों पर उनके द्वारा बापू को दी गई श्रद्धांजलि से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया। आपको बता दें कि गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था। 

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी इसी दिन मनाया जाता है

गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत